Select Date:

विक्की जैन और अभिषेक ने दिया एक-दूसके को धक्का, रो-रोकर मुनव्वर ने मांगी आयशा खान से माफी

Updated on 19-12-2023 02:25 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के बीते एपिसोड में आयशा खान की फाइनली वाइल्डकार्ड एंट्री हो गई। उनके आते ही घर का पूरा माहौल ही बदल गया। वहीं, ईशा मालवीय के चाय बनाने के कारण किचन के समय में आधे घंटे कम हो गए, जिस कारण भी पूरा घर उनके खिलाफ हो गया। अब आज 19 दिसंबर के एपिसोड में भी बहुत बहसबाजी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, विक्की जैन और अभिषेक कुमार के बीच धक्कामुक्की भी होगी।

'बिग बॉस 17' के प्रोमो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे से अभिषेक कुमार की बहस होती है। पहले विक्की जैन कहते हैं कि टाइटल मिला है इनको तो अभिषेक जवाब देते हैं कि 40 साल के बुड्ढे पहले देख अपने आप को। विक्की ने फिर कहा कि एक लड़की नहीं रहेगी तेरे साथ, इसलिए तेरी हालत ये होती है तो अभिषेक बोलते हैं कि कोई बात नहीं, मैं देख लूंगा। मगर तेरे को भी लड़की किस लिए मिली है, वो पता है। विक्की उन्हें बद्तमीज बोलते हैं। फिर अंकिता बीच में कूदती हैं। कहती हैं कि किसकी वजह से उसे लड़की मिली है? तो अंकिता से अभिषेक बोलते हैं कि चुप कर। फिर तभी दोनों के बीच आकर विक्की खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि साइड मत कर। और अभिषेक को पुश कर देते हैं। पीछे स्टूल रखा रहता है, जिस कारण अभिषेक गिर जाते हैं। मुनव्वर उन्हें हालांकि पकड़े रहते हैं। इसके बाद अभिषेक खड़े होते ही विक्की को जानकर धक्का मार देते हैं। लेकिन मुनव्वर उन्हें पकड़कर पीछे ले जाते हैं।

विक्की जैन को अभिषेक ने कहा फेक इंसान

इसके बाद विक्की जैन कैमरे पर आकर बोलते हैं मेरी वाइफ के ऊपर चढ़कर आ रहा था, तब मैंने उसको रोका। अपने आप लड़खड़ाकर गिर गया और उसने मुझे जानकर धक्का मारा। उधर अभिषेक ने कहा कि तूने धक्का मारा है मेरे को। तेरी वाइफ ने भी मारा है। उधर अंकिता से अभिषेक कहते हैं- तेरा पति मुझे ये कह रहा है कि तेरे को लड़की नहीं मिलेगी वो क्यों बोल रहा है। तो अंकिता बोलती हैं कि तो तू मुझे क्यों बुला रहा है। फिर विक्की से अभिषेक बोलते हैं, फेक इंसान। हट फेक।

आयशा खान से मुनव्वर ने मांगी माफी

प्रोमो में आयशा और मुनव्वर का दिखाया जाता है। जहां सोफे पर मुनव्वर और जमीन पर आयशा बैठी होती हैं। वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट कहती हैं कि अगर आपको लग रहा है कि सॉरी से मैं ठीक हो जाऊंगी तो ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि जो भी हुआ है, वो मैं एक दिन में नहीं भूल सकती। मुनव्वर रोते हुए कहते हैं कि आयशा प्लीज सॉरी। आयशा बोलती हैं कि इस बात का आइडिया भी नहीं है कि लोग बाहर क्या बोलते हैं। क्या करते हैं। तो मुनव्वर बोलते हैं कि अगर मुझे पता होता कि उसके साथ ऐसा हो रहा है तो वह शो छोड़कर चले गए होते।

अंकिता और मन्नारा की लड़ाई

दूसरे दिन सुबह का भी सीन दिखाया जाता है, जिसमें अंकिता और मन्नारा की लड़ाई देखने को मिलती है। मन्नारा गार्डन एरिया में बाकी घरवालों से मुनव्वर के बारे में बात करते हुए बोलती हैं कि कल किसी की लाइफ में क्या चल रहा है, इसको(अंकिता) बाहर बैठकर पूछना है कि मैं कैसी दिख रही हूं। क्या आप पागल हो। ये बातें अंकिता सुन लेती हैं। कहती हैं कि मन्नारा, आपको इतना कुछ है तो मुंह पर बोल सकती हैं। मन्नारा बोलीं कि आज से मैं आपसे बात नहीं करूंगी। अंकिता ने कहा मुंह पर बोलने का दम नहीं रखती हैं क्या। तो मन्नारा गुस्से में चिल्लाकर बोलती हैं कि आइए लिपस्टिक लगाकर और पूछिए दोनों से कि कैसी लग रही हैं। अंकिता ने फिर मुनव्वर से कहा कि इस पर विश्वास नहीं करना तो मन्नारा बोलीं कि मैं अपकी तरह नहीं हूं, जो अपने बारे में ही सोचती रहूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.