Select Date:

विक्की जैन ने घुटने पर बैठकर अंकिता से मांगी माफी बोले-मैंने गलतियां की हैं, मुझे माफ कर दो

Updated on 23-01-2024 02:14 PM

बिग बॉस17 अब खत्म होने की कगार पर है। इसी बीच बिग बॉस का लेटेस्ट एपिसोड बेहद रोमांचक रहा क्योंकि घर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, इस दौरान मीडिया ने विक्की जैन से कई सवाल किए। उन्होंने सभी सवालों के जवाब बहुत सूझ बूझ से दिए। आखिर में विक्की जैन ने सबके सामने पत्नी अंकिता लोखंडे से माफी मांगी। उन्होंने कहा मैं सब ठीक कर दूंगा।

  • एक रिपोर्टर ने विक्की जैन से पूछा कि क्या वो शो से बाहर निकलने के बाद थेरेपी लेंगे?
  • इसका जवाब देते हुए विक्की ने कहा-इसकी थेरेपी यही हैं, मैं यहीं घुटनों के बल बैठकर अंकिता से सॉरी बोलूंगा।
  • ये कहकर विक्की सबके सामने घुटनों के बल बैठकर अंकिता से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा-सॉरी मंकू, मैंने गलतियां की हैं, मुझे माफ कर दे।
  • विक्की को हुआ अपनी गलती का एहसास

    विक्की ने कहा- मैं सच में एक बात बोलना चाहूंगा कि घर पर हम दोनों अकेले ही रहते हैं। उस वक्त कोई आपको आपकी गलतियां बताने के लिए नहीं होता है। ऐसे में आपको समझ में भी नहीं आता है। इन 100 दिनों में आज जब पहली बार सभी लोग मुझसे एक ही सवाल पूछ रहे हैं, तो मैं अपनी पुरानी सभी गलतियों पर गौर कर रहा हूं, जो मैंने कभी महसूस ही नहीं किया। कुछ तो गलत हुआ है हम दोनों के बीच जो नहीं होना चाहिए था।

  • उन्होंने कहा मुझे लगता है, शायद उस समय ऐसी चीजें हो रही थीं जो नहीं होनी चाहिए थी। विक्की ने कहा मैं अंकिता के साथ हर मोमेंट में सपोर्ट बनकर खड़ा रहा हूं।

    मैं सब ठीक कर दूंगा- विक्की जैन

    माफी मांगने के बाद विक्की ने अंकिता से कहा कि वो सब ठीक कर देंगे। पति को इस तरह माफी मांगते देख अंकिता बहुत इमोशनल हो गईं। उन्होंने पति विक्की की माफी को एक्सेप्ट कर लिया। विक्की को माफ करते हुए अंकिता ने उन्हें आई लव यू कहा और किस किया।

  • मुनव्वर को लेकर मीडिया ने पूछा सवाल

    रिपोर्टर ने विक्की से मुनव्वर को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा-आपने मुनव्वर से कहा था कि तुझ जैसे 200 लोग मैंने काम पर रखे हैं... तो आपको किस बात का घमंड है अपने बिजनेस का या अंकिता का पति होने का? इसका जवाब देते हुए विक्की ने कहा- मुझे अपनी बीवी अंकिता लोखंडे और अपने कोयले की खदान दोनों का घमंड है।

  • ये अंकिता और विक्की के फैंस के लिए बेहद खुशी की बात है। दरअसल कपल जब से घर में आए थे। दोनों केवल अपने झगड़े को लेकर ही चर्चा में थे। अब उनके रिश्ते में सुधार होता देख उनके फैंस काफी खुश हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.