'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हो गई बल्ले-बल्ले! दूसरे वीकेंड में उछली कमाई, 'जिगरा' बेबस
Updated on
21-10-2024 12:17 PM
धीरे-धीरे ही सही 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है। दूसरे वीकेंड में जहां इस फिल्म की कमाई अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है, वहीं यह अब अपने बजट से आगे निकलकर मुनाफा भी कमा रही है। अच्छी बात यह है कि अभी 1 नवंबर से पहले सिनेमाघरों में कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। यानी राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म के हिट होने का रास्ता साफ है। जबकि आलिया भट्ट की 'जिगरा' अब भी बेबस है। 10 दिनों में यह फिल्म अपने बजट का 34% ही कमा सकी है।
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और वासन बाला की 'जिगरा' शुक्रवार, 11 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि ओपनिंग डे से ही दोनों फिल्मों की हालत खराब रही है। लेकिन सिनेमाघरों में इनके अलावा हिंदी के दर्शकों को रिझाने के लिए कोई और फिल्म भी नहीं है। लिहाजा, उत्सव के माहौल में दर्शकों ने कॉमेडी फिल्म को थोड़ी तरजीह दी है।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को अपने कम बजट का फायदा मिला है। यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अपने दूसरे रविवार को फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये बिजनस किया है। जबकि दूसरे वीकेंड में शुक्रवार से रविवार तक कुल 6.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
'जिगरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
दूसरी ओर, आलिया भट्ट की 'जिगरा' बुरे दौर से गुजर रही है। पहले ऐसा लगा था कि भाई-बहन की इस एक्शन भरी कहानी को बड़े शहरों में अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म का बजट भी 80 करोड़ रुपये है। जबकि 10 दिनों में यह देश में 27.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। रविवार को 10वें दिन इसने 2.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म को ट्रोल भी किया जा रहा है, जिस कारण डायरेक्टर वासन बाला ने अपना ट्विटर (X) अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर लिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 10 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि 'जिगरा' ने करीब 43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…