Select Date:

विक्की का अंकिता पर हाथ उठाने पर दिया बयान, बोलीं-पति-पत्नी के बीच झगडे होते रहते हैं

Updated on 25-12-2023 02:31 PM

रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में रियलिटी शो के वीकेंड का वार एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा बाहर हो गई हैं। बता दें, इस हफ्ते, स्पॉटलाइट में चार कंटेस्टेंट्स - नील भट्ट, अनुराग डोभाल, ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे एविक्शन के लिए नॉमिनेटेड थे।

शो से बाहर आते ही ऐश्वर्या शर्मा ने ईशा को धोखेबाज ठहराया और वहीं अंकिता लोखंडे को चीटर बताया। बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

एविक्शन राउंड में अपना नाम सुनने पर पहला रिएक्शन था?

मेरे साथ जो हुआ वो बिलकुल गलत हुआ। ईशा ने मेरे साथ अपनी पर्सनली दुश्मनी निकाली। उसने चुन-चुनकर मुझसे बदला लिया। ईशा ने अपने फायदे के लिए मुझे निकाला। मैं उसके लिए एक स्ट्रांग कम्पटीशन थी। जाहिर हैं उसका एक कम्पटीशन खत्म हो गया। उसके लिए जर्नी आसान हो गई।

लास्ट राउंड तक किस कारण आप नहीं पहुंच पाईं?

मुझे भी लगा था की मैं शो के अंतिम पड़ाव तक जाउंगी लेकिन शायद कुछ गलतियां हुईं। अब गलतियां भी तो इंसानों से ही होती हैं ना? दरअसल, मुझे लगता हैं कि शुरुआत से ही मुझसे गलतियां हो रही थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस घर में क्या हो रहा था।

इससे पहले मैंने ये शो एक बार देखा था और वो भी सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए। धीरे-धीरे जब समझ में आने लगा, अपने टास्क में स्पीड ले आई तब भी लोगों को लगता था कि मैं कुछ नहीं कर रही हूं। अब इसमें कोई क्या कर सकता हैं?

आपके बाहर आने पर पति नील पर क्या असर पड़ेगा?

सच कहु तो मुझसे ज्यादा नील ने मुझे संभाला है। हां, एक वाइफ होने के नाते मैंने भी उन्हें इमोशनल सपोर्ट दिया। लेकिन अब जब मैं अचानक से बाहर आ गई तो जाहिर है नील को झटका लगा। जैसे मेरा नाम एविक्शन के लिए घोषित हुआ, मैं तुरंत घर से निकल गई।

मेरे साथ धोखा हुआ था जिससे मैं मुझे बहुत ज्यादा दुखी थी। मैं वहा खुद को ज्यादा देर रोक नहीं पाई। नील बहुत ईमानदारी से खेल रहे हैं, चाहूंगी कि लोग उन्हें सपोर्ट करें।

अंकिता के साथ आपका रिश्ता कैसा रहा?

अंकिता वाकई में बहुत बड़ी चीटर हैं। वो अपने हिसाब से गेम खेल रही हैं, वैसे यहां सब गलत ही होता है। शायद मेरी आवाज उनसे ज्यादा बुलंद है, मेरा खुद का स्टैंड होता हैं जो उनका बिलकुल नहीं होता। लोगों को मेरा हावी होना दिखा लेकिन उसका नहीं। अब जो हो गया सो हो गया, क्या करें?

क्या विक्की ने सच में अंकिता पर हाथ उठाया?

यकीन मानिए, मुझे सच में नहीं पता कि उस वक्त क्या हुआ था। मुझे पति-पत्नी के रिश्ते पर कमेंट नहीं करना क्योंकि लोग मेरे और नील के रिश्ते पर भी काफी टिप्पणी कर रहे हैं। अब मैं सबको जवाब देते नहीं फिर सकती कि हमारा इक्वेशन कितना सही है।

अब लोगों का काम हैं कमेंट करना कि 'अरे इसने हाथ उठा दिया, चिल्ला दिया वगैरा'। हालांकि, मेरा मानना हैं कि पति-पत्नी के बीच झगडे होते रहते हैं। हां, मैंने क्लिप देखी और जो विक्की ने किया वो गलत था।

ईशा, अभिषेक और समर्थ के गेम के बारे में क्या कहना चाहेंगी?

ईशा, अभिषेक और समर्थ आपस में अटक गए हैं, भटक गए हैं। मुझे लगता हैं कि ईशा इन दोनों के बीच फंस गई हैं। वहीं, समर्थ का कोई खेल ही नहीं हैं, अभिषेक फिर भी अच्छा खेल रहे हैं।

मुनव्वर और आयशा खान के रिलेशनशिप में कितनी सच्चाई हैं?

मुनव्वर और आयशा दोनों को खुद नहीं पता कि उनके बीच क्या हैं। एक तरफ दोनों कहते हैं कि सब कुछ ख़त्म हो गया हैं तो वही दूसरी तरफ दोनों साथ में वक्त भी बिताते हैं। मुनव्वर आयशा को इम्प्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। वैसे, मुनव्वर को अपना कर्मों का फल मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.