महिला कॉन्सटेबल का नहाते हुए बना लिया था वीडियो, मोबाइल में कैद राज
Updated on
17-08-2023 01:15 PM
रोहतास: बिहार के डेहरी में एक कांस्टेबल के बाथरूम में स्नान करती महिला सिपाही का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले की प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज करा दी गई है, जबकि आरोपी कांस्टेबल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जिला पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही का स्नान के दौरान वीडियो बनाने के मामले में एक प्रशिक्षु सिपाही पर महिला थाने में मंगलवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित प्रशिक्षु कांस्टेबल फरार बताया जा रहा है। महिला सिपाही का आरोप है कि वह जब स्नान कर रही थी, तब उसकी नजर बाथरूम की दीवार पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। जब वह निकली तो उसने कांस्टेबल को भागते देखा। फौरन ही उसे समझ में आ गया कि वो कुछ गलत करने की फिराक में था। इसके बाद महिला सिपाही ने आला अफसरों को इस बात की जानकारी दी।
नहाते हुए महिला सिपाही का वीडियो बनाने वाला जवान सस्पेंड
आरोपी कांस्टेबल का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही पुलिस लाइन में ही प्रोन्नति हेतु प्रशिक्षण ले रहा था। इस मामले में महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला सिपाही के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप के बाद आरोपी जवान को रोहतास एसपी ने निलंबित कर दिया। फिलहाल महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी पुलिस जवान को लाइन से निलंबित कर आगे की कारवाई जारी है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…