Select Date:

विधु विनोद चोपड़ा ऑस्कर में हुए थे नॉमिनेट, वीज़ा ऑफिस से उन्हें भगाने लगे स्टाफ

Updated on 05-09-2023 03:20 PM
'3 इडियट्स', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'मिशन कश्मीर' जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए फेमस प्रड्यूसर और डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा का आज 5 सितम्बर को जन्मदिन है। विधु विनोद चोपड़ा अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में जन्मे और पले-बढ़े विधु विनोद चोपड़ा ने 'परिंदा' और '1942: अ लव स्टोरी' जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है, जबकि '3 इडियट्स', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'पीके' जैसी फिल्में उन्होंने प्रॉड्यूस किया। विधु विनोद चोपड़ा टेलिविजन इंडस्ट्री में 'रामायण' जैसे धार्मिक शोज़ बनाने वाले फेमस डायरेक्टर रामानंद सागर के सौतेले भाई भी हैं। आज विधु विनोद चोपड़ा के जन्मदिन पर सुना रहे हैं उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने के बाद का किस्सा, जो बहुत ही मजेदार है।

विधु विनोद चोपड़ा की पर्सनल लाइफ के बारे में ये बातें हो सकता है काफी कम लोगों को पता हो। जी हां, रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा आपस में सौतेले भाई हैं। रामानंद सागर के पिता की पहली वाइफ का निधन हो गया। इस शादी से उन्हें बेटा रामानंद सागर हुए। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की और विधु विनोद चोपड़ा का जन्म हुआ। रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा के बीच 35 साल की उम्र का अंतर था। ये लगभग उतना ही है जितना आमतया एक पिता और बेटे के बीच होता है। शायद यही वजह है कि रामानंद सागर भी विधु विनोद चोपड़ा को अपने बेटे की तरह ही मानते थे।

दूसरी फिल्म 1978 में आई और उन्हें ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया

विधु विनोद चोपड़ा ने 1976 से 'मर्डर एट मंकी हिल' से बॉलीवुड में एंट्री मारी। ये एक डिप्लोमा फिल्म थी जिसके लिए बेस्ट एक्सपेरिमेंटल फिल्म का नैशनल फिल्म अवॉर्ड उन्हें दिया गया। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 1978 में आई, जिसका नाम था 'एन एन्काउंटर विद फेसेस', जो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म थी। अपनी दूसरी ही फिल्म के लिए Vidhu Vinod Chopra को शॉर्ट सब्जेक्ट में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, ऑस्कर के लिए वह नॉमिनेट तो हो गए लेकिन इस अवॉर्ड समारोह में जाने के लिए उन्हें कितना पापड़ बेलना पड़ा था इसका किस्सा काफी फनी भी है और हैरान करने वाला भी।

छोटे से जगह पर छपी थी ये खबर

विधु ने अपनी इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने के बाद की कहानी 'द लल्लन टॉप' को सुनाई। इसी बातचीत में उन्होंने बताया, 'किसी ने मुझे फोन किया तो मैंने उनको कहा कि भैया ऑस्कर बहुत बड़ी चीज होती है, कहां नॉमिनेट हो गए तो उस शख्स ने बताया कि अखबार में छपा है। फिल्ममेकर ने बताया कि किताब में चौथे-पांचवें पेज पर बिल्कुल छोटे से जगह पर लिखा था। आज के डेट में अगर ऐसा हो तो सोचिए क्या होगा। लेकिन उस वक्त कुछ नहीं हुआ, हमको तो किसी ने पूछा ही नहीं।'

विधु विनोद चोपड़ा के पास न वीज़ा-पासपोर्ट था और न पैसे

उन्होंने कहा कि तब समझ नहीं आया कि नॉमिनेट होने के बाद कहां जाएं तो पहले वो फिल्म डिविजन गए और पूछा- ये सच्ची खबर है? तो उन्होंने कहा- हां और आपको इन्वाइट किया है अकैडमी ने। उन्होंने पूछा- तो कैसे जाएंगे तो जवाब मिला कि वो तो आपको जाना पड़ेगा। वो सीधा दिल्ली रवाना हुए। सोमवार को ऑस्कर था और शुक्रवार को उन्हें ये सब पता लगा था। उन्होंने बताया कि उनके पास न वीज़ा था, न पासपोर्ट और न पैसे थे। इसके बाद विनोद लालकृष्ण आडवाणी से मिले और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के एक दिन में उन्हें पासपोर्ट मिल गया जो 6 महीने के लिए वैलिड था।


सरकार की तरफ से मिला 20 डॉलर का भत्ता

उन्होंने फिल्ममेकर को एयर इंडिया की टिकट मिली और सरकार की तरफ से 20 डॉलर का भत्ता मिला एक हफ्ते के लिए। इसे लेकर वो भागते हुए मुंबई पहुंचे और शनिवार सुबह ब्रीच कैंडी पहुंचे वीज़ा के लिए। उस दिन अमेरिकन ऐंबेसी बंद था और फिर वहां मौजूद चौकीदार से भिड़ गए।

ऑफिसर ने पुलिस को बुलाने की दी धमकी

उन्होंने बिल्डिंग के बाहर खड़े चौकीदार से कहा- मुझे वीजा चाहिए तो उसने इंग्लिश में कहा- आप चले जाइए, शनिवार को बंद रहता है। विधु ने बताया कि वो इंग्लिश में बोलता जा रहा था फिर मैंने उसको मोटी-मोटी गालियां देनी शुरू की कि यार तू हिन्दुस्तानी है, तू हिन्दी में बात कर। उन्होंने कहा, 'तब तक एक अंग्रेज अंदर से आया और कहा- अगर आप यहां से हीं निकलते हैं तो हम पुलिस को बुला लेंगे। मैंने कहा- आपको पता है, ऑस्कर सोमवार को है। तो वो मुझे देखकर कहता है कि आपको ऑस्कर का क्या करना है? मैंने कहा- मैं नॉमिनेटेड हूं।'

'मैं हूं विधु विनोद चोपड़ा, मैं नॉमिनेट हुआ हूं वो सुनकर शॉक्ड था'

फिल्ममेकर ने कहा, 'उसे लगा होगा ये कोई पागल है, मैं ऐसी थर्ड क्लास हालत में था। मैंने कहा- आपको प्रूफ चाहिए? पेपर निकाला और दिखाया और कहा- मैं हूं विधु विनोद चोपड़ा, मैं नॉमिनेट हुआ हूं। वो शॉक्ड था और वो मेरा पासपोर्ट लेकर गया अंदर और 15 मिनट आधे घंटे में आया और उसमें एक हफ्ते का सिंगल एंट्री वीजा था। मुझे कहता है अगली बार सीन मत क्रिएट करना। मैंने हंसकर कहा- अगर मैंने सीन नहीं क्रिएट किया होता तो आज ऑस्कर नहीं जा पाता। फिर वो भी हंसा और उसने ऑल द बेस्ट कहा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.