'कावाला' सॉन्ग में Tamannaah Bhatia का किलर डांस देख हैरान Vijay Varma, एक्ट्रेस को बताया 'सिनेमा की देवी'
Updated on
10-07-2023 02:52 PM
इस वक्त तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। उन्होंने जबसे अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है, तबसे हर किसी की नजरें उन्हीं पर हैं। हाल ही तमन्ना और विजय वर्मा एक साथ फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी नजर आए थे। अब तमन्ना और विजय नई फिल्म 'जेलर' के कारण चर्चा में हैं। दरअसल रजनीकांत स्टारर इस फिल्म से एक गाना Kaavaalaa रिलीज हुआ है, जो तमन्ना पर फिल्माया गया है। गाने में रजनीकांत भी हैं। एक तरफ जहां इस गाने ने धूम मचा रखी है, वहीं तमन्ना ने इस पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में तमन्ना के किलर डांस मूव्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। 'कावाला' सॉन्ग देख विजय वर्मा भी हैरान रह गए और उन्होंने तमन्ना को 'सिनेमा की देवी' बता डाला।
तमन्ना भाटिया ने हाल ही Kaavaalaa सॉन्ग पर डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स Tamannaah Bhatia की अदाओं और गजब के डांस मूव्स व एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई फैन्स ने तो तमन्ना के इस वीडियो को ओरिजनल गाने से बेहतर बताया।
विजय वर्मा ने बताया सिनेमा की देवी
तमन्ना का ऐसा एनर्जेटिक डांस देख बॉयफ्रेंड Vijay Varma भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तमन्ना के गाने का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। साथ में लिखा, 'यह सॉन्ग एकदम फायर है। रजनीकांत और तमन्ना भाटिया सिनेमा के भगवान और देवी हैं।
'लस्ट स्टोरीज 2' के दौरान प्यार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना और विजय वर्मा को 'लस्ट स्टोरीज 2' की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। दोनों का अफेयर तब सामने आया, जो गोवा से उनके लिपलॉक का एक वीडियो वायरल हुआ था। कुछ समय पहले ही तमन्ना और विजय ने पब्लिकली अपना प्यार कबूला। 'लस्ट स्टोरीज 2' की स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ नजर आए थे।
10 अगस्त को रिलीज होगी 'जेलर'
बात करें फिल्म 'जेलर' की, तो यह एक्शन फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को नेलसन ने डायरेक्ट किया है। इसमें रजनीकांत और तमन्ना भाटिया के अलावा राम्या कृष्णन, मीरा मेनन, शिव राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…