Select Date:

विजय की फिल्म 'लियो' को मिली फैन्स की हुड़दंगई की कड़ी सजा, कोर्ट और थिएटर्स ने जारी क‍िया फरमान

Updated on 18-10-2023 03:00 PM
साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर विजय की फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही, लेकिन इससे पहले ही यह विवादों से बुरी तरह घिर गई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से जहां थिएटर मालिकों ने सिनेमा हॉल के अंदर ट्रेलर और टीजर रिलीज पर रोक लगा दी है, वहीं सरकार की तरफ से भी साफ कर दिया है कि इस फिल्म 'लियो' के लिए सुबह 4 या 7 बजे का कोई शो थिएटर में आयोजित नहीं होगा। दरअसल इन सबके पीछे किसी और का नहीं बल्कि विजय के उन जुनूनी फैन्स का हाथ है जिन्होंने चेन्नै के एक थिएटर में 'लियो' की ट्रेलर रिलीज पर अपना हिंसक और उग्र रूप दिखाया था।

दरअसल मामला 6 अक्टूबर का है, जब सिनेमाघरों से कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए जो हैरान करने वाले थे। चेन्नै के एक थिएटर में विजय की फिल्म 'लियो' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग थी और वहां फैन्स ने जमकर तोड़फोड़ मचाया। आलम ये था कि कुर्सियां तो उल्टी पुल्टी की ही गईं, लोगों ने इन कुर्सिोयों के अंदर के फोम तक के चीथड़े उड़ा डाले। उनकी ये हरकतें चिंता का विषय बन गई। इतना ही नहीं थिएटर के स्टाफ के साथ मारपीट भी की गई, जिसके बाद कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। हैरान करने वाली बात ते ये है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि विजय के फैन्स ने इस तरह की घटिया हरकतें सिनेमाघरों के अंदर की हो, इससे पहले भी उन्होंने कई बार अपना हिंसक जलवा दुनिया को दिखाया है। लेकिन हर बार की तरह इस बार का मौका न तो थिएटर मालिकों ने हाथ से जाने दिया और न ही कोर्ट ने। अब दोनों की तरफ से विजय के फैन्स को एक कड़ा फरमान जारी हो चुका है।

विजय के फैन्स ने रोहिणी सिनेमा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने मंगलवार को 'एक्स' (ट्विटर) पर एक मूवी थिएटर में फटी सीटों की झलकियां दिखाई हैं और लिखा है, 'लियो ट्रेलर की स्क्रीनिंग के बाद जोसेफ विजय के फैन्स ने रोहिणी सिनेमा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।' इस तरह के कारनामों के खिलाफ एक्शन पर बातें करते हुए उन्होंने लिखा, 'जस्ट इन: तमिलनाडु के सिनेमाघरों में टीजर और ट्रेलर सेलिब्रेशन बंद होने जा रहा है। ये फैसला जोसेफ विजय के फैन्स द्वारा #Leo ट्रेलर लॉन्च के दौरान चेन्नई स्थित रोहिणी सिनेमा को पूरी तरह से बर्बाद करने के बाद आया है। थिएटर ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने कहा है कि हमने सिनेमाघरों में अब और कोई भी ट्रेलर रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।'

सुबह 4 बजे फिल्म प्रदर्शित करने की अनुमति देने का अनुरोध

बता दें कि विजय की फिल्म 'लियो' इस साल उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैन्स उनकी इस ग्रैंड मूवी का भरपूर लुत्फ उठा सकें इसके लिए सेवन स्क्रीन स्टूडियोज प्रॉडक्शन ने मद्रास हाई कोर्ट के सामने एक याचिका दायर कर तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज के पहले दिन सुबह 4 बजे फिल्म प्रदर्शित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

फिल्म के लिए सुबह 7 बजे के शो की भी अनुमति नहीं

हालांकि, मंगलवार को न्यायमूर्ति अनीता सुमंत ने सुबह 4 बजे के शो के अनुरोध के सम्बंध में आदेश जारी करने से परहेज किया। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फिल्म के लिए सुबह 7 बजे के शो की अनुमति नहीं देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का भी निर्देश दिया। लेकिन मनोबाला ने बुधवार को एक नए ट्वीट में पुष्टि की कि फिल्म के लिए सुबह 7 बजे के शो की भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

लियो के लिए सुबह 4 बजे या 7 बजे का कोई शो नहीं

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'ब्रेकिंग: तमिलनाडु सरकार ने फिल्म LEO सुबह 7 बजे के शो पर मद्रास हाई कोर्ट के पुनर्विचार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसलिए अब ये साफ है कि लोकेशकनागराज की लियो के लिए सुबह 4 बजे या 7 बजे का कोई शो नहीं है। जैसा कि पहले कहा गया था, अब जोसेफ विजय की ये फिल्म सुबह 9 बजे ही शुरू होगी।'

फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे

'लियो' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया गया है। फिल्म में विजय एक बार फिर से तृषा कृष्णन के साथ दिखेंगे। इससे पहले वे घिल्ली, कुरुवी, थिरुपाची और आथी जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.