दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालब भी थे रोल्स रॉयस कार में थे सवार
Updated on
26-08-2023 02:08 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर जिस रॉल्स रॉयस कार ने तेल टैंकर को टक्कर मारी थी , उस कार में जाने-माने कारोबारी और कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू भी सवार थे। इस हादसे में विकास मालू को गंभीर चोटें आई और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू रोल्स-रॉयस फैंटम कार के अंदर थे, जिसने हाल ही में गुरुग्राम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी थी।
मंगलवार को हुए इस हादसे में तेल टैंकर में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार विकास मालू चला रहे थे या नहीं। नूंह के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि रोल्स-रॉयस के यात्रियों में से एक कुबेर समूह के मालिक विकास मालू का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि घायलों के ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। मालू कुबेर ग्रुप के चेयरमैन हैं।
शिकायतकर्ता मुनील यादव ने दुर्घटना का क्रम समझाते हुए आईएएनएस को बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब तेल टैंकर चालक ने दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर यू-टर्न लेने के लिए इंडिकेटर दिया था, जबकि रोल्स रॉयस फैंटम बहुत तेज रफ्तार से आ रही थी, जिससे यह दुखद दुर्घटना हुई। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य और कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप और रामप्रीत के रूप में हुई है। लग्जरी कार सवारों की पहचान विकास, तसबीर और दिव्या के रूप में हुई, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…