Select Date:

ऑस्कर 2024 की रेस में पहुंची विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', हिना खान के अलावा साउथ की इस फिल्म ने भी पीटा डंका

Updated on 18-01-2024 01:26 PM
दुनिया के बेस्ट फिल्म अवॉर्ड्स में से एक अकैडमी अवॉर्ड्स यानी 'ऑस्कर 2024' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस अवॉर्ड्स के लिए विनर की रेस में जो फिल्में शामिल हैं उन्हें भारत की तरफ से कई फिल्में हैं जिसमें से एक विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' भी है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए जो 265 फिल्में दावेदार हैं उनमें विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' के अलावा हिना खान की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' और मलयालम स्टार और प्रोड्यूसर टोविनो थॉमस की फिल्म '2018' भी शामिल हैं।

जी हां, इस वक्त ऑस्कर के लिए 265 फिल्मों की रेस नें भारत की ओर से तीन फिल्मों '12वीं फेल', 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' और '2018' ने अपनी मजबूत जगह बना ली है। इन 265 फिल्मों की लिस्ट 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' ने शेयर की है। प्रतिष्ठित ऑस्कर के नॉमिनेशंस की दौड़ में शामिल ये भारतीय फिल्में काफी मजबूत दिख रही हैं जहां इन फिल्मों का कॉम्पिटिशन 'ओपेनहाइमर,' 'बार्बी,' और 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' जैसी तगड़ी हॉलीवुड फिल्मों से है। बता दें कि इन फिल्मों ने गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स इस अवार्ड्स सहित हाल के पुरस्कार समारोहों में पहले ही जबरदस्त सफलता हासिल कर ली है।

हिना खान ने कहा- ये हमारी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि

इस शानदार खबर पर हिना खान ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि वोटिंग के आधार पर इस फिल्म का ऑस्कर के लिए चुना जाना अपने आपमें बड़ी उपलब्धि है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए हिना खान ने कहा,'ओपेनहाइमर और बार्बी जैसी फिल्मों के साथ इस लिस्ट में शामिल होना हमारी फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह पूरी टीम के लिए गर्व का पल है।'

ऑस्कर के नॉमिनेशन लिस्ट से अभी ये फिल्में हैं दूर

हालांकि, यहां बता दें कि सबमिशन की लिस्ट में शामिल होने का मतलब ये नहीं है कि कोई फिल्म नॉमिनेशन लिस्ट के भी योग्य है, लेकिन हिना खान खुश हैं। उन्होंने कहा, 'हम सभी बहुत खुश हैं, क्योंकि इस फिल्म को बेस्ट बनाने में बहुत मेहनत की गई है।'

क्या है 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' की कहानी

बता दें कि 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' एक पर्वतारोही की कहानी है जो 1,000 फीट की चट्टान से गिर जाता है और एक ऐसी घाटी में पहुंच जाता है जहां केवल अंधे लोग रहते हैं। इस फिल्म के कलाकारों में हिना खान, शोएब निकश शाह, अनुष्का सेन, नमिता लाल, प्रद्युम्न सिंह, मॉल इनामुलहक और जितेंद्र राय जैसे कलाकार शामिल हैं। ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका के 13 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

'12वीं फेल' की कहानी हर दिल पर कर रही राज

इसके अलावा '12वीं फेल' एक रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इसमें आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार की कहानी दिखाई गई है कि कैसे चंबल के एक गांव में रहने वाला लड़का जो एक बार 12वीं में फेल हो गया था, आईपीएस बन जाता है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.