मुसलमान हैं विक्रांत मैसी के बड़े भाई, एक्टर बोले- उसने 17 साल की उम्र में इस्लाम कबूल किया था
Updated on
20-02-2024 04:51 PM
एक्टर विक्रांत मैसी पिछले कुछ समय से '12वीं फेल' के कारण चर्चा में हैं। हर तरफ उन्हीं के नाम का डंका बज रहा है। विक्रांत के पास फिल्म के ऑफर्स की भी लाइन लग गई है। इसी बीच एक्टर ने धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही खुलासा किया है कि उनके भाई ने 17 साल की उम्र में इस्लाम कबूल कर लिया था। अब उसका नाम मोइन है। विक्रांत मैसी ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से हैं, जहां धर्म, जात-पात को भाव नहीं दिया जाता। उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं।
Vikrant Massey ने 'अनफिल्टर्ड विद समदीश' को दिए इंटरव्यू में परिवार और धर्म के साथ-साथ बड़े भाई मोइन के बारे में बात की। विक्रांत ने बताया कि उनके पिता ईसाई, मां सिख और बड़ा भाई मुस्लिम है। बड़े भाई का नाम मोइन है, और उसने 17 साल की उम्र में इस्लाम अपना लिया था।
विक्रांत के बड़े भाई का नाम मोइन, 17 की उम्र में कबूला इस्लाम
विक्रांत मैसी ने कहा, 'मेरे भाई का नाम मोइन है, और मेरा नाम विक्रांत है। आपको आश्चर्य होगा कि मोइन नाम क्यों? उसने इस्लाम अपना लिया, मेरे परिवार ने उसे अपना धर्म बदलने दिया। उन्होंने कहा कि बेटा, अगर तुम्हें इसमें संतुष्टि मिलती है तो आगे बढ़ो। उसने 17 साल की उम्र में धर्म परिवर्तन किया, यह एक बड़ा कदम है। मेरी मां सिख हैं। मेरे पिता ईसाई हैं और चर्च जाते हैं। वह हफ्ते में दो बार चर्च जाते हैं। मैंने छोटी उम्र से ही धर्म और आध्यात्म को लेकर काफी तर्क सुने और बहस देखी है।'
रिश्तेदारों ने पापा पर उठाए सवाल, दिया करारा जवाब
हालांकि यह इतना आसान नहीं रहा। विक्रांत मैसी ने बताया कि जब बड़ भाई ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया, तो रिश्तेदारों ने उनके पिता पर सवाल उठाए। विक्रांत मैसी ने बताया, 'मेरे करीबी रिश्तेदारों ने मेरे पिता से सवाल किया कि तुम इसकी (भाई के धर्म परिवर्तन की) अनुमति कैसे दे सकते हो। उन्होंने कहा कि यह उनका काम नहीं है। वो मेरा बेटा है। वो सिर्फ मेरे प्रति जवाबदेह है और उसे यह चुनने का पूरा अधिकार है कि वह क्या चाहता है। यह देखने के बाद, मैं अपनी खोज में लग गया और सोचने लगा कि आखिर धर्म क्या है? यह इंसान की बनाई हुई चीज है।'
विक्रांत मैसी की फैमिली और आने वाले प्रोजेक्ट्स
विक्रांत मैसी के पिता का नाम जॉली और मां का नाम मीना मैसी है। विक्रांत ने 2022 में शीतल ठाकुर से शादी की और हाल ही वो एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो विक्रांत मैसी जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके नाम की चर्चा राजकुमार हीरानी की एक वेब सीरीज के लिए भी चल रही है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…