Select Date:

हाथ जोड़, कान पकड़कर माफी मांग चुके हैं विशाल ददलानी, चौंका देंगे ये 5 विवादित बयान

Updated on 28-06-2023 08:35 PM
'झूमे जो पठान' से लेकर 'हुआ छोकरा जवां रे'... ऐसे ही कई अनगिनत गानें विशाल ददलानी ने बॉलीवुड फिल्मों को दिए हैं। वो सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर, सॉन्ग राइटर और एक्टर भी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विशाल अपने विवादित बयानों और ट्वीट की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी उन्होंने जैन मुनि तरुण सागर जी पर ऐसा ट्वीट कर दिया था कि देशभर में बवाल मच गया था तो कभी उन्होंने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। आइये जानते हैं कि उनके कुछ इन्हीं विवादों के बारे में।


पहले विशाल ददलानी की निजी जिंदगी के बारे में थोड़ा-सा जान लें। उनका जन्म 28 जून 1973 को हुआ था और वो आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म वेस्ट बॉम्बे (अब मुंबई), बांद्रा में सिंधी हिंदू फैमिली में हुआ था। उन्होंने मुंबई में ही स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई की। उन्होंने 1994 में कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया।

1994 में करियर की हुई शुरुआत

विशाल ददलानी की म्यूजिकल जर्नी भी मुंबई स्थित इलेक्ट्रॉनिका/इंडी-रॉक बैंड पेंटाग्राम के साथ साल 1994 में शुरू हुई। इस बैंड को उन्होंने ही आगे बढ़ाया और कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया। इसी दौरान उन्हें 'झंकार बीट्स', 'ब्लफ मास्टर' और 'सलाम नमस्ते' जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और लिरिसिस्ट के रूप में पॉप्युलैरिटी भी मिली।

विशाल-शेखर की हिट जोड़ी ने मचाया था धमाल

बॉलीवुड में विशाल और शेखर की जोड़ी हिट रही, जो 1999 में बनी थी। दोनों ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों के लिए भी गानें बनाएं। इन्होंने 'ओम शांति ओम', 'बचना ऐ हसीनो', 'दोस्ताना', 'अंजाना अंजानी', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'सुल्तान' सहित कई फिल्मों में ऐसा काम किया, जिसे आज भी याद किया जाता है।

1. पनामा पेपर लीक के बाद सामने आया नाम

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विशाल ददलानी का नाम विवादों से भी जुड़ता रहा। वो अपने बयानों और विवादित ट्वीट को लेकर भी सुर्खियों में रहे। पनामा पेपर लीक के बाद ददलानी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम, इन्वेस्टमेंट के कारण सामने आया था। इनमें से कुछ लेनदेन इस समय प्रवर्तन निदेशालय की जांच के अधीन हैं।

2. जैन मुनि पर ट्वीट करना पड़ा था भारी

साल 2016 में विशाल को एक ट्वीट में जैन मुनि तरुण सागर जी की आलोचना करने पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था और उनके खिलाफ कई जगह रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। हालांकि कहा जाता है कि जैन मुनि ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया था। विशाल ने बाद में एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें कहा गया कि ट्वीट उनकी सबसे बड़ी गलती थी। ट्वीट के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन पर जुर्माना लगाया था। कहते हैं कि उन्होंने जैन मुनि के सामने जाकर पंच माफी मांगी थी, जिसमें कान पकड़कर, हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर शामिल है।

3. विशाल ददलानी और यो यो हनी सिंह

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि विशाल और यो यो हनी सिंह के बीच कोल्ड वॉर था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के दौरान दोनों सिंगर्स के बीच अनबन हुई थी। कथित तौर पर विशाल-शेखर ने फिल्म के गाने तैयार किए हैं, लेकिन जब शाहरुख और रोहित ने प्रमोशनल ट्रैक के लिए हनी को शामिल किया, तो दोनों के बीच एक कोल्ड वॉर छिड़ गया। विशाल ने ट्विटर के जरिए हनी सिंह पर निशाना साधा और लिखा था, 'ये हास्यजनक और दयनीय है, ये ढीठ रैपर शाहरुख खान और चेन्नई एक्सप्रेस की कामयाबी पर सवार होने की कितनी बेताबी से कोशिश कर रहा है। बेचारा आदमी।'

4. विशाल ददलानी और रंजन गोगोई

साल 2019 में पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई पर विवादित टिप्पणी करने के बाद सिंगर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए थे। विशाल ने ट्विटर हैंडल पर गोगोई को अलविदा कहते हुए उनकी विरासत को कायरतापूर्ण और अपमानजनक बताया था। उन्होंने लिखा, "अलविदा, पूर्व सीजेआई गोगोई, और मुझे आशा है कि आप इस प्रतिष्ठित कार्यालय को छोड़कर गई अपमानजनक और कायरतापूर्ण विरासत को पचा पाएंगे।' हालांकि, ये ट्वीट नेटिजंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सिंगर की जमकर आलोचना की थी।


5. भारतीय मुसलमानों से मांगी माफी

देश के कई हिस्सों में इस्लामवादियों के बढ़ाए गए नूपुर शर्मा विवाद के बीच विशाल ददलानी ने भारतीय मुसलमानों के प्रति प्यार का मैसेज दिया था। उन्होंने देश की राजनीति पर निशाना साधा था। लिखा था, 'सरकार को जीतने मत दो, हम मुसलमानों के साथ हैं।' विशाल को इसकी वजह से भी काफी कुछ सुनना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.