विशाल पांडे को पसंद आने लगी हैं कृतिका मलिक! लव कटारिया के कान में कहा- भाभी सुंदर लगती है
Updated on
06-07-2024 02:01 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' को शुरू हुए लगभग दो हफ्ते हो चुके हैं। अब तक, कंटेस्टेंट्स ने कई टास्क में भाग लिया है और बिग बॉस के घर के अंदर कई चुनौतियों का सामना किया है। 5 जुलाई के एपिसोड में विशाल पांडे ने अरमान की दूसरी बीवी कृतिका मलिक को सुंदर कहा लेकिन ऐसे-वैसे नहीं बल्कि कुछ अलग अंदाज में। उन्होंने लवकेश से कहा कि वो उन्हें सुंदर लगती हैं और इस बात के लिए वो दोषी महसूस करते हैं। वह लवकेश कटारिया से बातचीत कर रहे थे और उनसे इस बारे में चर्चा भी की। आइए दिखाते हैं।
एपिसोड के एक सेगमेंट में, कृतिका मलिक तैयार हो गईं और उन्हें फ्रंट स्लिट वाली डेनिम स्कर्ट पहने देखा गया, जिसे उन्होंने एक सुंदर गुलाबी टॉप के साथ पेयर किया था। जब विशाल पांडे और लवकेश कटारिया मुनीषा खटवानी से बातचीत कर रहे थे तो वह उनके पास गईं। तभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उनकी तारीफ की और कहा, 'मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे लगते हो आप।'
विशाल पांडे खुद को मानते हैं दोषी
इस पर कृतिका ने कुछ नहीं कहा और यूं ही चली गई। अगले ही पल, विशाल ने कटारिया से कहा, 'एक चीज के लिए दोषी हूं मैं यहां पे।' जब यूट्यूबर ने पूछा कि यह किस बारे में है, तो विशाल ने कहा कि वह इसका कारण नहीं बता सकते। लवकेश ने कहा कि वह किसी भी बात को लेकर दोषी महसूस नहीं करते हैं।
विशाल को पसंद आ रही हैं कृतिका भाभी
जवाब देते हुए, विशाल पांडे ने कहा, 'अरे मतलब वैसा दोषी नहीं। उस चीज का...अरे यार नहीं बता सकता।' हालांकि, बाद में उन्होंने इस बात को लवकेश के कान में कहा और फिर विशाल ने बोला, 'भाभी सुंदर लगती है। अच्छे तरीके से बोल रहा हूं।' इसके बाद लवकेश ने उसे इसी बात को लेकर चिढ़ाना शुरू कर दिया।
इस हफ्ते कौन हैं नॉमिनेट?
अनिल कपूर के होस्ट किए गए, 'बिग बॉस ओटीटी 3' में फिलहाल इस हफ्ते के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में विशाल पांडे, रणवीर शौरी, सना मकबुल, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया, मुनीशा खटवानी, साई केतन राव और अरमान मलिक शामिल हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…