विवेक अग्निहोत्री ने बड़े एक्टर को फिल्म से निकाला, बोले- उसका मैनेजर घमंडी था, बिचौलियों ने करियर बर्बाद किए
Updated on
28-09-2024 01:37 PM
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि उन्होंने हाल ही एक बड़े बॉलीवुड एक्टर को उसके मैनेजर के कारण अपनी फिल्म से निकाल दिया। विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक, उस एक्टर का मैनेजर बहुत घमंडी था, और उसने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। डायरेक्टर ने पिछले हफ्ते ही एक्टर को अपनी फिल्म से निकाला और इसके बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है।
Vivek Agnihotri ने यह भी आरोप लगाया है कि उस मैनेजर की वजह से कई लोगों के करियर बर्बाद हुए हैं। इस बारे में उन्होंने अपने ट्विटर (X) हैंडल पर लिखा। बात तब सामने आई जब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला कि एक एक्टर को ढेर सारे लोग मैनेज करने में लगे हैं।
मुकेश छाबड़ा का ट्वीट और उस पर विवेक अग्निहोत्री का खुलासा
मुकेश छाबड़ा ने X पर लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा हालात- एक एक्टर, 200 कास्टिंग डायरेक्टर और 15,680 मैनेजर।' उनके इस ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'मुझे पिछले हफ्ते एक लीड एक्टर को फिल्म से निकालना पड़ा। क्योंकि उसका मैनेजर बहुत घमंडी था।'
'बिचौलियों ने करियर बर्बाद किए'
उन्होंने आगे लिखा, 'वह ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे कि एक बड़े एक्टर की स्टार किड टैलेंट एजेंसी का कर्मचारी होकर ऐसा करना उसका अधिकार है। इन बिचौलियों ने करियर बनाने से ज्यादा बर्बाद कर दिया है। एक वर्कशॉप करिए और इन बच्चों को ट्रेन करिए।'
'द दिल्ली फाइल्स' में बिजी विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री इस वक्त अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' में बिजी हैं। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म के बाद विवेक अग्निहोत्री एक और फिल्म लेकर आएंगे, जिसका नाम 'पर्व' है। यह इसी नाम की एक कन्नड़ किताब पर आधारित होगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…