विवियन या करण, अविनाश या ईशा, क्या दो महीने बाद आप भी नहीं समझ पा रहे कौन होगा 'बिग बॉस 18' का विनर?
Updated on
29-11-2024 04:19 PM
'बिग बॉस 18' कई कारणों से हर दिन विवादों और खबरों में बना रहता है। कभी किसी की लड़ाई को, तो कभी किसी की दोस्ती में दरार को लेकर। हालिया एपिसोड में शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा के जज्बातों को दिखाया गया। वहीं इसके पहले श्रुतिका और चुम की दोस्ती में खटपट को भी दिखाया गया था। हालांकि, इन सबके बीच एक चीज अब तक समझ नहीं आ रही है कि इस सीजन को शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं और विनर की रेस तो छोड़िए, दूर-दूर तक ट्रॉफी का हकदार नजर नहीं आ रहा है।
इस सीजन में कई सारी बातें ध्यान देने वाली हैं। न जाने क्यों लेकिन शुरू से यही लग रहा है कि मेकर्स ने न तो कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ सही तय किया, ना ही उनके लाए गए 'लाडले' और 'फेवरेट बहुएं' कुछ कमाल दिखा पाई हैं। मेरे हिसाब से ये सीजन कई कारणों से फ्लॉप है। आइए गिनवाते हैं।
कौन बनेगा 'बिग बॉस 18' का विनर?
पहली चीज तो ये है कि शो जब पहले दिन लॉन्च हुआ तो कई सारे कंटेस्टेंट्स ऐसे थे जिन्हें देखकर लगा कि इनमें से तो कोई भी विनर बन सकता है। विनियन डीसेना से लेकर करणवीर मेहरा और ईशा सिंह जैसे नामों ने घर में एंट्री ली। एलिस कौशिक को तो टॉप 2 कंटेस्टेंट कहा गया था लेकिन हुआ क्या! पिछले हफ्ते ही बेघर हुई हैं। ऐसे में विवियन डीसेना को घर और शो का लाडला कहकर झाड़ पर चढ़ाया गया और उनके एटिट्यूड की तुलना कुछ लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी।
फिसड्डी निकले 'लाडले' विवियन
लेकिन सच तो है कि बिग बॉस के 'मनगढ़ंत प्री विनर' बिल्कुल फिसड्डी निकले। ना तो वो घर में अपना स्टैंड ले पाते हैं और ना ही किसी मुद्दे पर खुलकर बोल पाते हैं। 'मैं ऐसा ही हूं' का बहाना देकर निकल लेते हैं और इन्हें विनर बनना है। करणवीर मेहरा भले ही कितने नामी एक्टर हों लेकिन उनका गेम ऐसा है कि हर एपिसोड में लोगों के मुंह से दो-चार गाली निकल जाती है। तो बिग बॉस के इतिहास में 'दोगला विनर' तो कभी नहीं बना। बात रही रजत की, तो वो भी कभी-कभी बॉम्ब की तरह फटते तो हैं लेकिन दिमाग पॉकेट में लेकर। उनकी गलतफहमी ये है कि शो में 'चिल्लम-चिल्ली' करके ही दिखा और जीता जा सकता है।
घर में वुमन पावर की घनघोर कमी
बात रही घर में आईं दो टॉप हीरोइनें शिल्पा शिरोडकर और ईशा सिंह की, तो दोनों का ही गेम पहले हफ्ते से ढीला है और दिमाग का पेंच भी। क्योंकि आज तक इन्हें समझ ही नहीं आया शो किस दिशा में जा रहा है। कुल मिलाकर हमेशा की तरह इस सीजन में कोई ऐसी महिला ही नहीं आई जिसे देखकर लगे कि उसमें शो जीतने का जज्बा और ताकत दोनों है। हिना और गौहर खान जैसे सीजन्स तो अब बस इतिहास बनकर रह गए हैं।
वाइल्ड कार्ड भी नहीं बचा पाए डुबती नैया
मेकर्स ने जब देखा कि किसी में भी हिम्मत नहीं बची कि वो विनर बन पाए तो वो तीन सुंदरियों को वाइल्ड कार्ड बनाकर ले आए ताकि उनके ग्लैमर से शो और TRP में कोई तड़का लग जाए। लेकिन वो भी काम नहीं आया और अब उनमें से भी एक को घर भेजने की नौबत आ पड़ी है। कुल मिलाकर आलम ये है कि सीजन 18 बीते दो महीने हो चुके हैं और शो केवल डेढ़ महीने ही बचा हुआ है लेकिन अब तक अंदाजा भी नहीं लग पाया है कि शो का विनर बनने के लायक कौन है।
मेकर्स कर रहे हैं बड़ी गलती
कई सालों से बिग बॉस की फुलटाइम दर्शक होने के नाते मेरे जहन में एक ही सवाल है कि इस सीजन को सलमान की होस्टिंग भी क्यों नहीं बचा पा रही है। क्या अब मेकर्स कंटेस्टेंट्स का चुनाव बेहतर तरीके से नहीं कर पा रहे हैं! या सचमुच बिग बॉस देखने वालों के टेस्ट में बदलाव आया है और मेकर्स उसकी भरपाई नहीं कर पा रहे हैं! कारण चाहे जो भी हो लेकिन मैं तो डिसाइड नहीं कर पाई हूं कि मेरा फेवरेट कौन है, क्योंकि किसी में वो बात ही नहीं, कोई दमदार ही नहीं, पता नहीं किसके हाथ लगेगी 'नाम की ट्रॉफी'।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…