Select Date:

वोट हमें ही दीजिए... शादी के मंडपों में उम्मीदवारों ने मांगे वोट

Updated on 24-11-2023 01:40 PM
जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार शाम को थम गया। चुनाव प्रचार खत्म होने पर प्रत्याशी अब घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। ऐसे में राजस्थान में होने वाली शादियां लोगों से जुड़ने का हॉटस्पॉट बन गई। चुनाव प्रचार थमने पर गुरुवार को जयपुर में कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ और कुछ बिना समर्थकों के शाम को अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य लोगों की शादियों में शामिल हुए। प्रत्याशियों के लिए यह अब तक की व्यस्त रैलियों और अभियानों से तनावमुक्त होने जैसा था।

टेंट डीलरों के संघ के अनुसार, गुरुवार को देवउठनी एकादशी थी। यह दिन शादियों के लिए शुभ माना जाता है। देवउठानी के अवसर पर जयपुर में कम से कम 10 हजार शादियां थी।

रोड शो-रैलियों के बाद शादियों में शामिल हुए प्रत्याशी

शाम 5 बजे तक उम्मीदवार रोड शो, रैलियों और जनसभाओं में व्यस्त थे। शाम को जयपुर के लगभग हर उम्मीदवार ने उन्हें मिले हर शादी के निमंत्रण में शामिल होना सुनिश्चित किया। आदर्श नगर से कांग्रेस उम्मीदवार राफेक खान ने बताया, 'हमें आमंत्रित करने वाले लोगों की शादियों में शामिल होना हमारा एक सामाजिक दायित्व है। मैं सभी शादियों में शामिल हुआ, जहां से मुझे निमंत्रण मिला। मुझे कम से कम पांच निमंत्रण मिले, जिनमें कुछ परिचित और कुछ उस क्षेत्र के लोग के थे, जहां मैं रहता हूं।'

खान का मानना था कि यह निरंतर रैलियों, बैठकों और समारोहों से सुखद बदलाव होगा। उन्होंने कहा, 'अब थोड़ा आराम से बैठेंगे।'

मैं नहीं जाता तो लोगों को बुरा लगता: खाचरियावास

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी कहा कि शादी में जाना निश्चित रूप से तनावमुक्त करने वाला है। उन्होंने कहा, 'अभी तक के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मैं हर उस शादी में जाने की कोशिश की, जहां मुझे आमंत्रित किया गया। अगर मैं वहां नहीं जाता तो लोगों को बुरा लगता।'

दो शादियों में शिरकत की, कुछ और में भी जाऊंगा: बीजेपी प्रत्याशी

आदर्श नगर से भाजपा उम्मीदवार रवि नैय्यर ने कहा, 'मैं गरीब लड़कियों की शादियों का आयोजन करने सहित सामाजिक कार्यों में लगा रहा हूं। जयपुर ब्लास्ट पीड़ितों के परिजनों की शादी में भी मदद की है। मैं बहुत थका हुआ हूं, लेकिन मैंने अब तक दो शादियों में शिरकत की है। कुछ और जगहों पर भी शुक्रवार को जाऊंगा, जहां से नियंत्रण मिला है।'

मुझे 14 शादियों में शामिल होना है: कांग्रेस उम्मीदवार सीताराम

विद्याधर नगर से कांग्रेस उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल ने कहा कि उन्हें 12 से 14 शादियों में शामिल होना था। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं शुक्रवार को रात 12 बजे से पहले फ्री हो पाऊंगा, क्योंकि मुझे केवल विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 12 से 14 शादियों में शामिल होना है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.