Select Date:

तुर्किये में आज राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव के लिए मतदान, क्या बड़बोले एर्दोगन की होगी वापसी?

Updated on 14-05-2023 08:11 PM
अंकारा: तुर्किये में अहम संसदीय एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है और यह तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के लिए उनके दो दशक के कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। इस मतदान से एर्दोआन या तो अगले पांच साल के लिए पद पर बने रह सकते हैं या नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) का यह देश उस पथ पर अग्रसर होगा जिसे प्रमुख विपक्षी दल अधिक लोकतांत्रिक मार्ग बताते हैं।

यह पहली बार होगा जब एर्दोआन (69) के 20 साल के कार्यकाल में जनमत सर्वेक्षणों में संकेत मिला है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ रहे हैं। जनमत सर्वेक्षणों में मध्यमार्गी-वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष समर्थक रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के नेता और संयुक्त विपक्षी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार 74 वर्षीय केमल किलिकडारोग्लू को हल्की बढ़त मिल सकती है। अगर किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मत नहीं मिलता है तो पहले दौर के शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच 28 मई को निर्णायक मुकाबला होगा। इस चुनाव में विदेशों में बसे 34 लाख लोगों समेत 6.4 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करने के योग्य होंगे।

मतदाता एक नई संसद का भी चुनाव करेंगे। इसमें एर्दोगन की रूढ़िवादी इस्लामवादी एके पार्टी (एकेपी) और राष्ट्रवादी एमएचपी और अन्य लोगों के गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। मतदान सुबह 8 बजे (0500 GMT) शुरू हुआ और शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।। तुर्की कानून के तहत, किसी भी परिणाम की रिपोर्टिंग रात 9 बजे तक प्रतिबंधित है। रविवार देर रात तक इस बात का अच्छा संकेत मिल सकता है कि राष्ट्रपति पद के लिए रनऑफ वोट होगा या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.