पहले हफ्ते में ही निकली VVKWWV और 'जिगरा' की हवा, सिनेमाघरों में दर्शकों से ज्यादा दिख रहे मच्छर
Updated on
18-10-2024 12:17 PM
'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। लेकिन अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में सुस्ती के बादल घुमड़ने लगे हैं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा' दोनों ही फिल्मों ने एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। अफसोस कि इनमें से कोई भी फिल्म ना तो दर्शकों का दिल जीत सकी है और ना ही टिकट खिड़की पर भीड़ जमा कर पाई। पहले हफ्ते में ये दोनों फिल्में मिलकर भी देश में 50 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं सकी हैं।
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और आलिया भट्ट की 'जिगरा', इन दोनों ही फिल्मों का हाल एक जैसा है। हालांकि, कमाई के मामले में राजकुमार की फिल्म थोड़ी आगे जरूर है। लेकिन आलम यह है कि सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्मों के शोज में औसतन 100 में से 91 सीटें खाली नजर आ रही हैं।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 40 करोड़ रुपये के करीब है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने पहले 7 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। गुरुवार को रिलीज के 7वें दिन इसने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'जिगरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
दूसरी ओर, वासन बाला के डायरेक्शन में बनी 'जिगरा' का हाल और भी बुरा है। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये है और इसने पहले हफ्ते में 22.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। गुरुवार को आलिया भट्ट और वेदांग रैना की इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।
'जिगरा' और VVKWWV वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 7
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी दोनों फिल्में पस्त हैं। 'जिगरा' ने पहले हफ्ते में जहां ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 33.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, वहीं 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 37.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'वेट्टैयन' और 'देवरा' का हिंदी में हाल बदतर
इन दोनों ही फिल्मों का यह हाल तब है, जब सिनेमाघरों में इस वक्त और कोई भी बड़ी हिंदी फिल्म नहीं है। साउथ की 'देवरा: पार्ट 1' और यहां तक की रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' भी हिंदी में पस्त है। ये फिल्में हिंदी वर्जन से लाखों में सिमटी हुई हैं।
वीकेंड में बढ़ सकती है कमाई, लेकिन फिर...
कुल मिलाकर, 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को अपना बजट निकालने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस शुक्रवार कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में इनके पास मौका भी है। वीकेंड में कमाई करने का अच्छा मौका है। लेकिन जैसे हालात हैं, ये दोनों ही फ्लॉप होने की कगार पर हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…