Select Date:

वैगनर ग्रुप कर सकता है तोड़फोड़ पोलैंड के पीएम ने रूस और बेलारूस को दी चेतावनी, नाटो भी तैयार

Updated on 04-08-2023 02:59 PM

वॉर्सा: वैगनर लड़ाकुओं को लेकर पोलैंड और बेलारूस के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पोलैंड के प्रधानमंत्री माटेउस्‍ज मोराव‍िकी ने गुरुवार को रूस और बेलारूस को और ज्‍यादा उकसावे वाली कार्रवाई के लिए चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि वैगनर ग्रुप तोड़फोड़ कर सकता है। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर वैगनर के सैनिकों ने पोलैंड पर कोई भी हमला किया तो इसे नाटो पर हमला माना जाएगा। अमेरिका और पोलैंड के इन बयानों के बाद बेलारूस के साथ उनका तनाव और बढ़ता जा रहा है। वहीं बेलारूस के ऊपर रूस का हाथ है और हाल ही में उसने रणनीतिक परमाणु बम दिया है।

 
पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग इस खतरे को कम करके आंक रहे हैं, वे उकसावे वाली कार्रवाई और साजिश‍ के लिए जिम्‍मेदार होंगे। इससे पहले गत 29 जुलाई को पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा था कि 100 से ज्‍यादा वैगनर लड़ाके पोलैंड और लिथुआनिया के बीच संकरे से इलाके में पहुंचे हैं जिसे सुवालकी कॉरिडोर कहा जाता है। उन्‍होंने कहा कि यह पोलैंड के इलाके में हाइब्रिड हमले की दिशा में एक कदम है। प्रधानमंत्री माटेउस्‍ज ने कहा कि वैगनर के लड़ाके प्रवासी के रूप में बेलारूस की सीमा को पार करके पोलैंड में घुस सकते हैं।


बेलारूस ने पोलैंड के दावे पर किया पलटवार

इस बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमेरिका के राजदूत लिंडा थॉमस ने पोलैंड को खुली चेतावनी दी है। लिंडा ने सोमवार को कहा था कि रूसी वैगनर ग्रुप की ओर से अगर कोई भी हमला किया जाता है तो उसे रूस का हमला माना जाएगा। उन्‍होंने वैगनर ग्रुप के रूसी सीमा पर मौजूदगी पर कहा कि हम इस ग्रुप को लेकर निश्चित रूप से चिंतित हैं जो रूसी सरकार के आदेश पर काम कर रहा है। यह हम सभी के लिए खतरा है। वहीं बेलारूस के तानाशाह लुकाशेंको ने दावा किया है कि वह वैगनर लड़ाकुओं को संयम बरतने के लिए कह रहे हैं।

गुरुवार को बेलारूस के राष्‍ट्रपति ने पोलैंड के उस बयान का भी खंडन किया कि 100 वैगनर लड़ाके पोलैंड की सीमा के पास पहुंचे हैं। उल्‍टे उन्‍होंने यह भी कह दिया कि पोलैंड को हमें धन्‍यवाद देना चाहिए कि हमने वैगनर को अपने यहां जगह दी है, नहीं तो हमारे बिना ये लड़ाके पोलैंड में घुसपैठ कर जाते। इससे पहले मंगलवार को बेलारूस और पोलैंड दोनों ने ही एक-दूसरे के राजदूतों को समन किया था। पोलैंड ने कहा है कि वह अपने सैनिकों को सीमा पर बढ़ाने जा रहा है। उसने कहा कि बेलारूस के हेलिकॉप्‍टरों ने हवाई सीमा का उल्‍लंघन किया है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.