अमेरिका के ग्रीन कार्ड का कर रहे हैं इंतजार? बाइडेन प्रशासन ने आपके लिए नियमों में दे दी है ढील
Updated on
17-06-2023 07:21 PM
वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बाइडन प्रशासन ने पात्रता मानदंड पर नीतिगत दिशानिर्देश जारी कर नियमों में ढील दी है। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। वे मोदी के सम्मान में 22 जून को राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे।
इस दौरान मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को 22 जून को संबोधित करेंगे। रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (ईएडी) के लिए प्रारंभिक और नवीनीकरण आवेदनों के लिए पात्रता मानदंड के संबंध में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) द्वारा जारी किए गए निदानिर्देश से हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
ये पेशेवर ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। 'ग्रीन कार्ड' को आधिकारिक तौर पर एक स्थानीय निवास कार्ड के रूप में जाना जाता है। यह अमेरिका पहुंचे आव्रजकों को जारी किया जाने वाला ऐसा दस्तावेज है जो इस बात का सबूत होता है कि इसके धारक को स्थायी रूप से निवास करने का विशेषाधिकार दिया गया है।
आव्रजन कानून के तहत करीब 1,40,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड हर साल जारी किये जाते हैं। हालांकि, किसी एक देश के लोगों को केवल सात फीसदी ग्रीन कार्ड दिये जा सकते हैं। फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) ने इस तरह के कदम उठाने के लिए यूएससीआईएस की सराहना की है। एफआईआईडीएस के मुताबिक इस कदम से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों को मदद मिलेगी।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…