पटना में रावण दहन देखना है? घर के बाहर निकलने से पहले पढ़ लीजिए कहां से जाएं और कहां से नहीं
Updated on
24-10-2023 01:06 PM
पटना : राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार 70 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान में दशहरे पर भव्य कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी पटना के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पटना पुलिस ने कई रूट पर ट्रैफिक में बदलाव किया है। अगर आप भी रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान की ओर जा रहें तो ये खबर बेहद जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस ने किन रास्तों को बंद किया और कौन सा खुला है, जानिए पूरा रूट।
ट्रैफिक जाम नहीं हो इसलिए खास तैयारी
गांधी मैदान में 'रावण दहन' को देखते हुए न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। इधर, जेपी गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा। आपात हालत में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पिटल या पीएमसीएच पटना गंगा ड्राइव के नए पुल से नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचा जा सकेगा। इस मार्ग पर सामान्य आवाजाही बंद रहेगी। आयुक्त कार्यालय के सामने (जे०पी० गंगा पथ पर गोलम्बर) से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
कौन सा रूट खुला है, कौन सा बंद जानिए
पटना में भट्टाचार्या चौराहे से उत्तर गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार की गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा पटना के मुख्य चौराहा, डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलम्बर (गांधी मैदान) तक का मार्ग वीआईपी लोगों के आने-जाने के लिए सुरक्षित रखा गया है। डाकबंगला चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर से जाने की अनुमति दी गई है।
रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर ट्रैफिक ठप
रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर वाहनों के प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। ठाकुरबाड़ी मोड़ / वाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं किया जाएगा। IMA हॉल, होटल पनास, ट्विन टॉवर, मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर भी किसी वाहन का परिचालन नहीं होगा।
गांधी मैदान में रावण दहन को लेकर खास इंतजाम
अशोक राजपथ में गोविन्द मित्रा रोड मोड़ से कारगिल चौक की तरफ सभी तरह की गाड़ियों के जाने पर रोक लगाई गई है। इधर, बेली रोड से गांधी मैदान की ओर जाने वाले रिक्शा, ठेला, टेम्पो और अन्य धीरे चलने वाले वाहनों को आयकर गोलम्बर से दाहिने वीर चन्द पटेल पथ में मोड़ दिया जाएगा। बुद्धमार्ग में कोतवाली के 'टी' से पुलिस लाइन तिराहा तक पूरब (गांधी मैदान) की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के आवागमन नहीं होगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…