Select Date:

'मौत को गले लगाना चाहती थी', 'तारक मेहता' की Priya Ahuja का छलका दर्द, बोलीं- आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं

Updated on 05-07-2023 09:26 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रीटा रिपोर्टर' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह लॉकडाउन के वक्त ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी थीं कि सुसाइड करने वाली थीं। प्रिया ने बताया कि वह लॉकडाउन के समय बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही थीं। उस समय उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा था।

Priya Ahuja Rajda को Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ने घर-घर 'रिटा रिपोर्टर' के नाम से मशहूर कर दिया था। हालांकि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। प्रिया ने इसी शो के डायरेक्टर Malav Rajda से 19 नवंबर 2011 में शादी की थी। प्रिया रजदा ने 'न्यूज18' को दिए इंटरव्यू में बताया कि लॉकडाउन के दिनों में वह इतनी बुरी स्थिति में पहुंच गई थीं कि अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगी थीं।

प्रिया आहूजा ने याद किया बुरा दौर

प्रिया आहूजा ने बताया कि लॉकडाउन उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालने लगा था। उस वक्त उन्हें न सिर्फ अपना ख्याल रखना था, बल्कि छोटे बेटे अरदास को भी संभालना था। पहले लॉकडाउन में वह सिर्फ कुछ ही महीनों का था। उस बुरे दौर को याद करते हुए प्रिया आहूजा ने कहा, 'आज भी जब मैं उन दिनों के बारे में सोचती हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जब लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तब बेटा अरदास कुछ ही महीनों का था। तब मैंने सोचा था कि लॉकडाउन कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। लेकिन फिर हमारे पड़ोसियों को कोविडहो गया और यह 20 दिनों तक रहा। हमारे फ्लोर को बंद कर दिया गया। हम अपने घर से बाहर भी कदम नहीं रख पा रहे थे।'

'मौत को गले लगाना चाहती थी'

प्रिया आहूजा ने आगे बताया, 'फिर मुझे कोविड हो गया। हमने 14 दिन बाद टेस्ट करवाया, तो मेरा रिजल्ट नेगेटिव आया। लेकिन मेरे पति माल का रिजल्ट कोविड पॉजिटिव आ गया। यह सिचुएशन 40-45 दिनों तक चलती रही। उस स्थिति से निकल पाना बहुत मुश्किल था। लेकिन मालव मेरे साथ थे, जिनके साथ मैं सबकुछ शेयर कर सकती थी। पर ऐसा भी वक्त था, जब मैं मौत को गले लगाना चाहती थी। मैं जिंदा नहीं रहना चाहती थी। लेकिन मैंने सुसाइड इसलिए नहीं किया क्योंकि मुझे डर था कि मैं मरूंगी या नहीं। मुझे कानून पता है और जानती हूं कि सुसाइड करना जुर्म है।'

दोहरी जिंदगी जी रही थीं प्रिया आहूजा

प्रिया रजदा ने कहा कि वह पति मालव रजदा के सपोर्ट की वजह से उस स्थिति से बाहर निकल पाईं। प्रिया ने कहा कि वह दोहरी जिंदगी जी रही थीं। वह बोलीं, 'एक जिंदगी वो थी, जहां मैं मजबूत होने का दिखावा करती थी, अरदास का ख्याल रखती थी और दूसरों के सामने खुश होने का नाटक करती थी, जबकि मैं अंदर से खुश नहीं थी। मैं भावनात्मक रूप से टूट रही थी। दूसरी ओर कमजोर प्रिया थी, जो मर जाना चाहती थी और उसके आसपास चल रही किसी भी चीज से खुश नहीं थी।' प्रिया आहूजा हाल ही टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आई थीं। वह फिलहाल कम प्रोजेक्ट्स ले रही हैं और घर पर वक्त बिता रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.