झोटवाड़ा में बीजेपी नेताओं में शुरू हुई जंग, आमने सामने हुए उम्मीदवार बने कर्नल राज्यवर्धन सिंह और पूर्व मंत्री राजपाल सिंह
Updated on
12-10-2023 01:20 PM
जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद विरोध के स्वर थमे नहीं हैं। जयपुर शहर की झोटवाड़ा सीट पर लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले तीन दिन से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह के समर्थक लगातार कर्नल राठौड़ का विरोध कर रहे हैं। उधर राजपाल सिंह और कर्नल राठौड़ के बीच भी बयानबाजी शुरू हो गई है। राज्यवर्धन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है और राजपाल सिंह इस प्रयास में जुटे हैं कि झोटवाड़ा का टिकट बदले और कर्नल राठौड़ के बजाय उन्हें मिल जाए। उधर, आशु सिंह सुरपुरा भी मजबूत दावेदार हैं। वे भी टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पार्टी टिकट बदलेगी या नहीं, यह तो कोई नहीं जानता लेकिन नेता अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
यह भाजपा है, यहां कोई अड्डा नहीं जमा सकता - कर्नल राज्यवर्धन सिंह
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के हवाले से राजस्थान पत्रिका ने खबर प्रकाशित की है। उसमें कहा गया है कि टिकट मिलने के बाद लगातार उनके पास समर्थकों के कॉल आ रहे हैं। विरोध के सवाल पर राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस नहीं कि जो पूर्व में प्रत्याशी हैं वे ही अड्डा जमा ले। यह भाजपा है, यहां अलग अलग प्रतिनिधियों को मौका दिया जाता है। क्षमता के अनुसार सबका योगदान होता है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि उन्हें झोटवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है तो उनकी लोकसभा सीट से किसी और को भी तो अवसर मिलेगा। यह रोटेशन चलता रहता है।
अड्डा बोलने वाले राजनीति में नए आए हैं - राजपाल सिंह
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बयान का जवाब देते हुए देते हुए राजपाल सिंह के हवाले से लिखा गया है कि अड्डा जैसे बयान देने वाले राजनीति में नए आए हैं। उन्होंने कहा कि वे जानबूझकर राजनीति में नहीं आए बल्कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत उन्हें राजनीति में लाए थे। बनीपार्क सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती थी लेकिन उनके आने के बाद भाजपा ने जीत दर्ज की। जब झोटवाड़ा सीट का गठन हुआ तो वहां पर भी उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई। शेखावत ने कहा कि अड्डा जमाने जैसी बातें शोभा नहीं देती। ऐसे बयान देने वालों के पास जानकारी का अभाव है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…