Select Date:

क्या ब्रिटिश जासूस के संपर्क में थे अली शमखानी? ईरान ने 10 साल बाद बदला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव

Updated on 24-05-2023 07:10 PM
तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर नए अधिकारी को नियुक्त किया है। अली अकबर अहमदियां मौजूदा सचिव अली शमखानी का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में एक जासूसी कांड में अभ्यारोपित किया गया था। सरकारी समाचार एजेंसी 'ईरना' ने यह खबर दी है। शक्तिशाली अधिकारी शमखानी लंबे समय से इस पद पर काबिज़ थे। राष्ट्रपति रईसी ने शमखानी को बदलने के लिए आदेश जारी किया है।

वह भ्रष्टाचार के आरोपों का लगातार सामना कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। इसके अलावा वह उस ब्रिटिश-ईरानी व्यक्ति के साथ करीबी रिश्तों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं जिसे इस साल के शुरू में जासूसी के इल्ज़ाम में फांसी दे दी गई थी। बाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शमखानी देश की अभियान परिषद में शामिल होंगे और सर्वोच्च नेता के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे।

10 साल पद पर रहे अली शमखानी

समाचार एजेंसी ने सर्वोच्च सुरक्षा परिषद में इस बदलाव का कोई कारण नहीं बताया है। शमखानी करीब 10 साल से इस पद पर सेवा दे रहे थे। वहीं पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी 15 साल तक सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर सेवा दे चुके हैं। शमखानी ने उन खाड़ी अरब राष्ट्रों के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी जिनके साथ ईरान तनाव कम करना चाहता था। इनमें सऊदी अरब भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.