Select Date:

FIR में एल्विश यादव का नाम डालने में दिखाई जल्‍दबाजी? नोएडा पुलिस की किरकिरी से उठ रहे सवाल

Updated on 06-11-2023 01:59 PM
नोएडा: 'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव के हाईप्रोफाइल केस में नोएडा पुलिस की नाकामी और किरकिरी का सिलसिला पहले दिन से जारी है। संपेरों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन उस पूछताछ से आगे जांच नहीं बढ़ी। गत शनिवार को एल्विश को कोटा में पुलिस ने रोका। कोटा पुलिस ने संपर्क किया तो नोएडा पुलिस ने कह दिया कि वह वांटेड नहीं है, अभी जांच चल रही है। इस तरह पल्ला झाड़ने पर भी कई सवाल उठे हैं। इसके बाद अज्ञात आरोपियों में पुलिस किसी को तलाश नहीं पाई है। न ही कोई बरामदगी हुई है। यह सवाल भी उठ रहे हैं कि कहीं एफआईआर में एल्विश यादव का नाम जोड़ने पर नोएडा पुलिस ने जल्‍दबाजी तो नहीं कर दी?

आपको बता दें कि रविवार को कोतवाली सेक्‍टर 49 के प्रभारी संदीप चौधरी को पुलिस कमिश्‍नर के लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण में विफल होने पर यह कार्रवाई की गई है लेकिन चर्चा है कि कोटा पुलिस से एल्विश यादव को रोके जाने की सूचना बड़े अफसरों को देर से देने पर संदीप चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। इसी कोतवाली में सांपों का जहर सप्‍लाई किए जाने के आरोप में एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से पांच गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से एक राहुल नामक शख्‍स की फोन पर बातचीत में कई बार एल्विश यादव के नाम का जिक्र आया है।

20 मिनट बाद बड़े अफसरों को बताने पर हुआ एक्‍शन?


गत 3 नवंबर को मेनका गांधी की संस्‍था पीपल्‍स फॉर एनिमल ने नोएडा के फार्म हाउस में होने वाली रेव पार्टियों में सांप के जहर का प्रयोग होने की शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा था। उनके पास से नौ जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर सांप का जहर बरादम हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पुलिस का बयान आया था कि एल्विश यादव की तलाश में तीन पुलिस टीमें तीन राज्‍यों में घूम रही हैं। 4 नवंबर की शाम राजस्‍थान के कोटा से खबर आई कि पुलिस ने एल्विश यादव के काफिले को रोक लिया है। बताया गया कि कोटा पुलिस ने नोएडा सेक्‍टर 49 कोतवाली के प्रभारी को फोन कर इस बारे में सूचना दी। यहां से बताया गया कि एल्विश यादव पर मुकदमा तो दर्ज है पर वह वांछित नहीं है। इसके बाद कोटा पुलिस ने एल्विश को छोड़ दिया। चर्चा है कि कोटा से फोन आने के करीब 20 मिनट बाद कोतवाली प्रभारी संदीप चौधरी ने बड़े अफसरों को इस बारे में बताया। इसके बाद उनके खिलाफ एक्‍शन लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.