मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' अब फ्री में देखिए! प्राइम वीडियो के बाद अब यहां हुई है रिलीज
Updated on
06-04-2024 01:27 PM
बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी की पिछले साल एक फिल्म आई थी, जिसका नाम 'जोरम' है। ये वैसे तो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास इसका सब्सक्रिप्शन नहीं है और आप इस फिल्म को फ्री में देखना चाहते हैं तो आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई है। ये फिल्म अब यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है। जानिए डिटेल।
Joram फिल्म 8 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसे लिखा था देवाशीष मखीजा ने और इन्होंने ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया। मखीजा फिल्म और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
कास्ट की बात करें तो मनोज बाजपेयी, तनीषा चटर्जी और स्मिता तांबे लीड रोल में नजर आए। कहानी एक हताश आदमी और उसकी नवजात बेटी पर है, जो उस सिस्टम से भाग रहे हैं। मनोज ने दसरू का किरदार निभाया है और वो अपनी बेटी को बचाना चाहता है। इसलिए वो दर-दर भटकता है, लेकिन अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता है।
ये फिल्म OTT पर प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब आप इसे फ्री में देख सकते हैं। एक घंटे 54 मिनट की ये फिल्म जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है।
मनोज की फिल्में
मनोज की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो उन्हें 'भइया जी' फिल्म में देखा जाएगा। इसके अलावा उनकी 'साइलेंस 2' जी5 पर रिलीज हो चुकी है। वो 'डिसपैच' में नजर आएंगे। इसके अलावा The Fable में भी हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…