हम अमेरिका से डरने वाले नहीं... हिजबुल्ला नेता ने दी वार्निंग, बाकी देशों में इजरायल युद्ध फैलने की दी धमकी
Updated on
04-11-2023 03:11 PM
खान यूनिस: लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के नेता ने कहा कि उसकी मिलिशिया इजराइल-हमास युद्ध से दूर रहने की अमेरिका की चेतावनियों से डरने वाली नहीं है। टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में हसन नसरल्ला ने क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि 'भूमध्य सागर में आपके बेड़े... हमें नहीं डरा सकेंगे। हिजबुल्ला सभी विकल्पों के लिए तैयार है।' नसरल्ला ने कहा कि उसकी ताकतवर मिलिशिया सीमा पर इजराइल के साथ अभूतपूर्ण लड़ाई में जुटी हुई है। उसने क्षेत्र में संघर्ष और तेज होने की धमकी भी दी।
भाषण में नसरल्ला ने यह घोषणा नहीं की कि हिजबुल्ला पूरी तरह से इजराइल-हमास युद्ध में शामिल हो रहा है। उसने धमकी दी कि लेबनान-इजराइल सीमा पर लड़ाई अब तक देखे गए स्तर तक 'सीमित नहीं' रहेगी। इससे पहले, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करते हुए कहा था कि जब तक हमास क्षेत्र में बंधक बनाए गए लोगों को आजाद नहीं करता, तब तक इजराइल वहां आक्रामक सैन्य कार्रवाई के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
इजरायल का संघर्ष विराम से इनकार
नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के कुछ देर बाद यह टिप्पणी की। ब्लिंकन ने गाजा में मानवीय स्थितियों में सुधार के लिए इजराइल से अस्थाई संघर्ष-विराम पर सहमत होने का आग्रह किया था। उन्होंने इजराइल से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हर संभव उपाय करने को भी कहा था। नेतन्याहू ने संवाददाताओं को जारी एक बयान में कहा कि इजराइल ने 'अपनी पूरी ताकत' के साथ लड़ाई जारी रखी है और वह 'एक ऐसे अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करता है, जिसमें उसके बंधकों की रिहाई शामिल नहीं है।' हमास आतंकवादियों ने इजराइल पर सात अक्टूबर पर किए अप्रत्याशित हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था।
क्या बोले ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है, वरना 'शांति के लिए कोई भागीदार नहीं होगा।' उन्होंने इजराइल से युद्धग्रस्त क्षेत्र में अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। वहीं, इजराइल ने क्षेत्र में संघर्ष तेज होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच चेतावनी दी कि वह लेबनान से सटी उसकी सीमा पर हमलों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। इजराइली सैनिकों ने गाजा शहर की घेराबंदी कड़ी कर दी है, जो क्षेत्र में शासन कर रहे हमास लड़ाकों को खत्म करने के उनके अभियान का केंद्र बिंदु है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…