हम किसी को भी हरा सकते हैं', राजस्थान रॉयल्स के कोच का अजीब बयान, विराट कोहली का नाम लेकर बताई कमजोरी
Updated on
18-05-2026 05:43 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी पूरी क्षमता से खेल तो वह किसी भी टीम को हरा सकती है और इसलिए वह अब भी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। वह अपने बाकी बचे दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा।
विक्रम राठौड़ की राजस्थान पर पूरा भरोसा
विक्राम राठौड़ ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हम प्रत्येक मैच को जीतने की रणनीति बना रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और हम जीतने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे। हमारा मानना है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। यही हमारी सोच है। हमें मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’
रविंद्र जडेजा क्यों नहीं खेले मुकाबला?
विक्राम राठौड़ ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के बारे में बताया कि घुटने में हल्की चोट के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘उनके घुटने में हल्की चोट थी। उन्हें लगा कि अगर हम उन्हें एक और मैच का आराम दें तो यह उनके लिए अच्छा होगा। इसीलिए उन्हें आज आराम दिया गया।’
टीम के युवा बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को दूसरों की नकल करने की कोशिश करने के बजाय अपनी व्यक्तिगत क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा- अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग तरह से बल्लेबाजी करते हैं। कोई भी सफल हो सकता है। आपको अपनी ताकत को पहचानना और समझना होगा। अगर आप अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं और उसी के अनुसार खेलते हैं तो आप रन बना सकते हैं।’
विक्रम राठौड़ ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से पावर हिटिंग पर निर्भर नहीं हैं, इसके बावजूद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें पूरी तरह से पावर-हिटिंग खिलाड़ी नहीं कहूंगा। इससे पता चलता है कि अगर खिलाड़ी को अपनी क्षमता पर भरोसा हो तो वह सफल हो सकता है।’
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…