निज्जर हत्या के बारे में हमने पहले बता दिया था... 41 राजनयिकों के हटते ही छटपटाया कनाडा, विदेश मंत्री ने अब ये कहा
Updated on
20-10-2023 02:16 PM
ओटावा: कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने गुरुवार को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा की संसद में पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान से पहले ही उनके देश ने भारत सरकार के साथ बातचीत की थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बारे में भारतीय अधिकारियों को 'विश्वसनीय आरोपों' से अवगत करा दिया गया था। गुरुवार को राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारत की ओर से 41 राजनयिकों की डिप्लोमैटिक इम्युनिटी हटाने के फैसले को अभूतपूर्व बताया।
यह पूछे जाने पर कि क्या कनाडा ने भारत को अपने दावे से जुड़े सबूत दिखाए हैं? इस पर जोली ने कहा, 'प्रधानमंत्री के सदन के सामने निज्जर की हत्या से जुड़ा बयान देने से पहले भारत के साथ कई बार बातचीत की गई है। भारत के लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी और इन कई बातचीतों के जरिए भारतीय अधिकारियों को इन आरोपों से अवगत कराया गया।' जोली ने कहा, 'और इसलिए इनके आधार पर भारत ने अपने फैसले लेने का निर्णय किया है, जो नई मिसाल कायम कर रही है।'
भारत ने हटाई थी डिप्लोमैटिक इम्युनिटी
उन्होंने कहा, 'राजनयिक छूट को रद्द करना न केवल अभूतपूर्व है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ भी है। उन्होंने इस फैसले से दुनिया भर के कई देशों, विभिन्न राजनयिकों को खतरे में डाल दिया है। हमने जवाबी कार्रवाई का फैसला नहीं किया है।' मेलानी ने गुरुवार को बताया कि कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों और उनके परिजनों को भारत से वापस निकाल लिया है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल मैं पुष्टी कर सकती हूं कि भारत ने 20 अक्टूबर तक नई दिल्ली में 21 कनाडाई राजनयिकों को छोड़कर सभी की डिप्लोमैटिक इम्युनिटी हटाने की योजना के बारे में औपचारिक रूप से बता दिया है।'
41 राजनयिकों को वापस बुलाया
उन्होंने इसे एक अनैतिक फैसला बताया और कहा कि भारत के इस कदम से 41 कनाडाई राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों पर खतरा मंडरा रहा था। उन्होंने सभी कनाडाई राजनयिकों के बाहर निकलने की पुष्टि की। कनाडा ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था। दोनों देश एक दूसरे के राजनयिकों को बर्खास्त भी कर चुके थे।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…