हमारा जीना और मरना पाकिस्तान के साथ... सीमा हैदर पर डकैतों से सिंध के हिंदू मंत्री ने लगाई गुहार
Updated on
18-07-2023 05:24 PM
इस्लामाबाद: सीमा हैदर के पाकिस्तान से भागकर भारत आने पर सिंध के मंदिर पर हमला हुआ है और हिंदू समुदाय के लोग डर के साए में जी रहे हैं। इन डकैतों ने धमकी दी कि अगर सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा जाता तो वे हिंदुओं को निशाना बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने रॉकेट लॉन्चर से एक हिंदू मंदिर और उससे सटे हिंदू बिजनसमैन के घर पर हमला बोला। इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। अब सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने डकैतों से गुहार लगाई है कि वे हिंदुओं पर हमले न करें। उन्होंने यहां तक कह दिया, 'हमारा जीना और मरना दोनों ही पाकिस्तान के साथ जुड़ा हुआ है।'
हमलावरों के खिलाफ ठोस ऐक्शन की बजाय मंत्री इसरानी ने सिंध विधानसभा में डकैतों से अपील की कि सदियों से इस इलाके में शांति के साथ रह रहे हिंदू समुदाय को निशाना न बनाएं। इस बीच एमक्यूएम पी के नेता मंगला शर्मा ने कहा कि भारी हथियारों से लैस डकैतों ने रॉकेट लॉन्चर की मदद से सिंध में मंदिर पर हमला किया था। शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद हिंदू समुदाय बहुत डरा हुआ है। वहीं इसरानी ने यह भी बताया कि डकैतों ने सिंध प्रांत के मंदिरों पर भी हमले की धमकी दी है।
'पाकिस्तान दुनियाभर में होगा बदनाम'
इसरानी ने कहा कि डकैत भी पाकिस्तान के नागरिक हैं और उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए जो पाकिस्तान का नाम खराब करे। उन्होंने कहा कि अगर यहां रह रहे हिंदुओं को निशाना बनाया गया तो दुनियाभर में पाकिस्तान का नाम बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारा जीना और मरना दोनों ही पाकिस्तान के साथ जुड़ा हुआ है।' मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू समुदाय ने कुछ भी गलत नहीं किया है। ऐसे में उनके पूजास्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।
इस बीच पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया है कि उसने 400 पुलिसकर्मियों को हिंदुओं के मंदिरों की सुरक्षा के लिए तैनात किया है। ये सैनिक अगले दो महीने तक इन मंदिरों की सुरक्षा करेंगे। इस बीच मंत्री और विधायक जहां मंदिर पर हमले की बात विधानसभा में स्वीकार कर रहे हैं, पुलिस ने दावा किया है कि किसी भी मंदिर को निशाना नहीं बनाया गया है। मंत्री और पुलिस के इस बयान में विरोधाभास से यह साफ दिख रहा है कि पाकिस्तान सरकार इस पूरे मामले को दबाना चाहती है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…