Select Date:

अमेरिका को कड़ा जवाब देंगे, डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो-टूक, हम भी छोड़ेंगे नहीं

Updated on 12-01-2026 12:27 PM
तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हमले की धमकियों पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने उसकी जमीन पर हमला किया तो उसकी सेना भी मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई करेगी। ईरान का यह कड़ा बयान ऐसे समय आया है, जब देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गए हैं। इन प्रदर्शनों में अब तक 500 से ज्यादा मौत होने का दावा किया जा रहा है। ट्रंप इस विरोध को आजादी का आंदोलन बताकर समर्थन दे रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग होने की सूरत में ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका मदद के लिए तैयार है क्योंकि ईरान आजादी की ओर देख रहा है। ईरान में प्रदर्शनकारियों पर सरकार की सख्ती और मौतों की संख्या बढ़ने से ईरान पर अमेरिका के सैन्य हमले का अंदेशा बढ़ गया है। बीबीसी ने बताया है कि कई शहरों में सैकड़ों लोगों के घायल होने और मौतों की बात सामने आई है।

इजरायल और अमेरिका को बनाएंगे निशाना

ईरान के संसद स्पीकर ने कड़े बयान में कहा है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो हम क्षेत्र में इजरायल और अमेरिका के सैन्य और शिपिंग केंद्र को टारगेट करेंगे। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई , ईरानी सेना और दूसरे नेताओं ने भी सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से निपटने और तेहरान की सत्ता को बचाने की कसम खाई है।ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि सरकार प्रदर्शनकारियों की बात सुनने को तैयार है। हम लोगों की चिंताओं का समाधान चाहते हैं। यह हमारा कर्तव्य है लेकिन इससे भी बड़ा कर्तव्य यह है कि हम दंगाइयों को पूरे समाज को तबाह करने की अनुमति ना दें। हम पूरे देश में आग लगाने की अनुमति किसी को भी नहीं देने जा रहे हैं।

ईरान में इंटरनेट बंद

ईरान में खामेनेई सरकार को हटाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के विरोध को 15 दिन हो गए हैं। यह विरोध तकरीबन पूरे देश में पहुंच चुका है। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव और हिंसा में अब तक 500 से ज्यादा जानें गई हैं। मरने वालों में करीब 50 सुरक्षाकर्मी भी हैं, जो प्रदर्शनकारियों के हमले में मारे गए हैं।
ईरान सरकार ने प्रदर्शनों को देखते हुए इंटरनेट ब्लैकआउट किया है। देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है लेकिन सरकार फिलहाल प्रदर्शनों को काबू करने में नाकाम दिखी है। खासतौर से अमेरिका और ईरान के पूर्व शाह के बेटे रजा पहलवी के बयान भी प्रदर्शनों को तेज करने में मददगार हो रहे हैं। इससे खामेनेई फिलहाल घिरे हुए दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.