हम पोलैंड को याद दिलाएंगे उसकी जगह...रूसी राष्ट्रपति पुतिन की धमकी के बाद नाटो देश ने बॉर्डर पर तैनात की सेना
Updated on
22-07-2023 02:00 PM
वारसॉ: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि किसी भी सैन्य कदम का जवाब रूस के पास उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करके दिया जाएगा। साथ ही दुश्मनों को उनकी जगह 'याद दिलायी' जाएगी। इसके बाद से पोलैंड हाई अलर्ट पर है। पोलैंड की सुरक्षा समिति ने प्राइवेट आर्मी वैगनर की मौजूदगी को बॉर्डर पर देखने के बाद सीमा पर सैनिकों को भेजने का निर्णय किया है। बेलारूस ने गुरुवार को पोलैंड के बॉर्डर से सिर्फ तीन मील दूर अपने विशेष बलों और वैगनर सैनिकों के बीच ज्वॉइन्ट मिलिट्री ड्रिल आयोजित की थी। इस कदम की वजह से भी पोलैंड को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पुतिन बोले-स्टालिन का गिफ्ट पोलैंड की सुरक्षा समिति के सचिव जबिग्न्यू हॉफमैन ने कहा कि अभ्यास निश्चित तौर पर उकसावे की कार्रवाई है। बॉर्डर के करीब पोलिश निवासियों ने गोलीबारी और हेलीकॉप्टरों की आवाज सुनने की बात भी कही है। नाटो के सदस्य पोलैंड की सेना की फिर से तैनाती की खबरें सुनकर पुतिन भी हैरान हैं। उन्होंने इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पुतिन ने रूस के सरकारी टीवी पर पोलैंड को धमकाया। उन्होंने कहा, 'आज के पोलैंड के पश्चिमी क्षेत्र पोल्स को स्टालिन का गिफ्ट। वारसॉ में हमारे दोस्त इसके बारे में भूल गए, हम उन्हें याद दिलाएंगे।'
बेलारूस पर कब्जे की फिराक में पोलैंड! पुतिन ने सुरक्षा परिषद की मीटिंग के बाद साफतौर पर पोलैंड को धमकाया। उन्होंने कहा, 'बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता मतलब रूस के खिलाफ आक्रामक होना।' उन्होंने चेतावनी दी कि रूस मौजूद सभी साधनों के साथ जवाब देगा। कुछ ही समय पहले रूस ने अपने परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात किया है। उन्होंने पोलैंड पर आरोप लगाया कि वह बेलारूस के लिए अति महत्वाकांक्षी है। पुतिन ने दावा किया कि पोलिश-लिथुआनियाई यूनिट ने यूक्रेन में हस्तक्षेप करने की योजना थी। इसका मकसद जमीन का एक बड़ा टुकड़ा छीनना था। पुतिन का कहना था कि पोलैंड बेलारूस की जमीन पर भी कब्जे का सपना देखते हैं। प्रिगोझिन भी बेलारूस में
रूस में येवगेनी प्रिगोझिन के असफल विद्रोह के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर को शरण दी है। लुकाशेंके ने अपन देश की सेना को ट्रेनिंग देने के लिए वैगनर सैनिकों को अपने देश में आमंत्रित किया। पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में सैनिक और सैन्य उपकरण सीमा पार कर गए हैं। इन सैनिकों ने पुराने और बंद हो चुके मिलिट्री बेसेज पर अपना डेरा जमाया है। बुधवार को, वैगनर चीफ प्रिगोझिन कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद बेलारूस में दिखाई दिए। उन्होंने अपने सैनिकों को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने सैनिकों को एकजुट किया और वादा किया कि वे यूक्रेन में दोबारा नहीं लड़ेंगे।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…