कमजोर खिड़कियां, खराब वायरिंग... समुद्र से निकले मलबे ने बयां की दास्तां, टाइटैनिक सबमरीन के साथ नीचे क्या हुआ?
Updated on
29-06-2023 07:25 PM
वॉशिंगटन : एक पनडुब्बी विशेषज्ञ ने टाइटैनिक सबमरीन से कुछ सुरागों का खुलासा किया है जो दिखाते हैं कि पनडुब्बी किस तरह हादसे का शिकार हुई। डॉ जैस्पर ग्राहम-जोन्स ने द सन को बताया कि इस विनाशकारी विफलता के पीछे कई कारक हो सकते हैं जिनकी वजह से बीते दिनों पांच लोगों की जान चली गई। टाइटैनिक पनडुब्बी के दस टुकड़े कल तट पर लाए गए। यूएस कोस्ट गार्ड ने खुलासा किया है कि उनकी खोज में मानव अवशेष बरामद किए गए हैं। इस यात्रा का संचालन करने वाली कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश और पायलट पॉल-हेनरी नार्जियोलेट के साथ हामिश हार्डिंग, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद सभी की मौत हो गई थी। खबर के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ प्लायमाउथ में मैकेनिकल एंड मरीन इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ग्राहम-जोन्स ने खुलासा किया कि कैसे गलत अनुमान इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हो सकता है। पनडुब्बी की खिड़की के बारे में ग्राहम-जोन्स ने कहा कि टाइटैनिक के मलबे की गहराई तक जाने के लिए इसे प्रमाणित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो व्यक्ति इसका संचालन कर रहा था उसने दरअसल कई बड़ी गलतियां कीं और वह अपनी गणनाओं को लेकर अति आत्मविश्वास में था।'
बाहरी हिस्सों में लीकेज की आशंका
उन्होंने आगे बताया, 'सबमरीन में दरारें बन गई होंगी, हो सकता है कि उन्हें पहले नहीं देखा गया हो लेकिन धीरे-धीरे वे बड़ी हो गई होंगी।' सबमरीन के पाइप और बाहरी हिस्सों में लीकेज भी हो सकता है। इससे सबमर्सिबल को कंट्रोल करने वाले कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स में खराबी आ गई होगी और आग लग गई होगी। उन्होंने कहा, 'इलेक्ट्रिक पार्ट में आने वाले पानी के रिसाव से भी हादसा हो सकता है।' अगर बहुत मामूली रिसाव हुआ होगा तो यात्रियों को इसके बारे में पता चल गया होगा।
मलबा बयां करेगा दास्तां
इस भयावह घटना के कारण का पता लगाने की प्रक्रिया में काफी समय लगेगा क्योंकि विशेषज्ञ मलबे की जांच कर रहे हैं। डॉ ग्राहम-जोन्स ने कहा कि मलबे की जारी की गई तस्वीरें पहचानने योग्य हैं। विशेषज्ञ ने कहा कि वह पाइप, उनके कवर और बिजली के तार देख सकते हैं। पिछले गुरुवार को मलबा मिलने के बाद 10 हजार स्क्वायर मील में फैला टाइटन का खोज और बचाव अभियान बंद कर दिया गया था।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…