फिर आएंगे वेडिंग प्लानर, वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन-2' का फर्स्ट लुक रिलीज
Updated on
06-07-2023 08:24 PM
साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। जिम सरभ, शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर और कल्कि केकला यह सीरीज न सिर्फ सुपरहिट रही, बल्कि इसे Emmy Awards में नॉमिनेशन भी मिला। अच्छी खबर ये है कि अब इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा हो गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने दूसरे सीजन की घोषणा करने के साथ ही फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज किया है।
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले बन रही ये सीरीज दो वेडिंग प्लानर, करण और तारा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक इंडियन वेडिंग प्लानर हैं, लेकिन इसके साथ ही दोनों की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आते हैं। जोया अख्तर और रीमा कागती की इस सीरीज की कहानी और एक्टर्स की दमदार एक्टिंग ने हम सभी को दीवाना बनाया है। अब चार साल बाद इसके सीजन-2 की घोषणा ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
इस बार सोशल टैबू को तोड़ेगी कहानी
'मेडन इन हेवन' रिश्तों की जटिलताओं, पर्सनल स्ट्रगल और दुविधाओं की कहानी है। मेकर्स का दावा है कि नया सीजन कई सोशल टैबू को चुनौती देगा। इस बार कहानी में मॉर्डन लव और कल्चर के बीच के द्वंद्व की एक नई बानगी देखने को मिलेगी।
'मेड इन हेवन 2' की कास्ट और रिलीज डेट
Made in Heaven season 2 Cast: सीजन- 2 में एक बार फिर दर्शकों को शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि केकला, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और जिम सरभ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसके रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 'मेड इन हेवन सीजन 2' का प्रीमियर इसी साल प्राइम वीडियो पर होगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…