अमेरिकी 'जेम्स बॉन्ड' हेनरी किसिंजर के निधन पर क्या बोला चीन, 100 साल की उम्र में पहुंचे थे बीजिंग
Updated on
01-12-2023 01:15 PM
बीजिंग: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की पिंग-पोंग कूटनीति के मुख्य लाभार्थी चीन ने उन्हें चीनी लोगों का 'पुराना प्रिय मित्र' करार दिया। चीन ने किसिंजर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग-वाशिंगटन संबंधों में उनकी भूमिका अहम थी। किसिंजर ने अमेरिका व चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिका-चीन संबंधों में तीव्र गिरावट को रोकने के तरीके खोजने के लिए किसिंजर के साथ गहन विमर्श करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किसिंजर की मृत्यु पर अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन को शोक का संदेश भेजा।
किसिंजर ने 100 बार किया था चीन का दौरा
किसिंजर ने 100 से ज्यादा बार चीन का दौरा किया था और उनका नवीनतम दौरा इस साल जुलाई में हुआ था जिसका मकसद शी और बाइडन के बीच शिखर सम्मेलन की भूमिका बनाना था। यहां आधिकारिक मीडिया ने बताया कि चीनी सरकार और लोगों की ओर से शी ने गहरा शोक व्यक्त किया और किसिंजर के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। अपने संदेश में शी ने कहा कि किसिंजर एक विश्व प्रसिद्ध रणनीतिकार और चीनी लोगों के पुराने और अच्छे मित्र थे।
अमेरिका-चीन संबंधों के वास्तुकार थे किसिंजर
शी ने कहा कि आधी सदी पहले, एक उत्कृष्ट रणनीतिक दृष्टि के साथ किसिंजर ने चीन-अमेरिका संबंधों को सामान्य बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया जिससे न केवल दोनों देशों को फायदा हुआ बल्कि दुनिया भी बदल गई। किसिंजर ने ही अमेरिका-चीन संबंधों की नींव रखी थी, जिसका तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने आंख मूंदकर अनुशरण किया। किसिंजर के कहने पर ही 1972 में रिचर्ड निक्सन चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर बीजिंग पहुंचे थे।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…