पाकिस्तान ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया तालिबान, बोला- यह अच्छे पड़ोसी की निशानी नहीं
Updated on
11-09-2023 01:57 PM
काबुल: अफगान तालिबान ने सुरक्षा बलों के बीच झड़प के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने इस झड़प के बाद अपनी मुख्य सीमा को बंद कर दिया है। इस कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार रूक गया है, जिससे व्यवसायों का भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी और अफगान तालिबान बलों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। इसके बाद बुधवार को व्यस्त माने जाने वाले तोरखम सीमा पास चौकी को बंद कर दिया गया। इससे दोनों ओर लोगों और सामानों से भरे गाड़ियों की लाइन लग गई।
तालिबान ने जताई नाराजगी
तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात तोरखम गेट को बंद करने और पाकिस्तानी पक्ष के अफगान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी को अच्छे पड़ोसी के विपरीत मानता है। बयान में कहा गया है कि यह घटना तब शुरू हुई जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सीमा के पास एक पुरानी सुरक्षा चौकी की मरम्मत कर रहे अफगान तालिबान बलों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
सीमा बंद होने से फंसे सैकड़ो वाहन
तालिबान ने कहा कि सीमा बंद होने के बाद सामान से लदे सैकड़ों ट्रक रोक दिए गए हैं और व्यापारियों ने शिकायत की है कि व्यापार प्रभावित हो रहा है। बयान में कहा गया है कि तोरखम गेट के बंद होने से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और दोनों तरफ के सामान्य व्यापारिक वर्ग को व्यापार और वित्तीय नुकसान हो सकता है। बयान में कहा गया है कि कई यात्री भी सीमा के दोनों तरफ फंस गए हैं। 2,600 किमी (1,615 मील) सीमा से जुड़े विवाद दशकों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद का कारण बने हुए हैं।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…