Select Date:

पाकिस्तान ने मुझे क्या दिया, मेरे लिए बीवी-बच्चे पहले... सीएम योगी के बयान पर क्या बोली पड़ोसी मुल्क की गरीब अवाम?

Updated on 03-08-2023 02:09 PM

इस्लामाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देशहित को ही सबसे ऊपर रखना होगा। कोई मत, मजहब और संप्रदाय देशहित से ऊपर नहीं हो सकता। सीएम योगी के इस बयान की चर्चा पाकिस्तान तक है। पाकिस्तानी यूट्यूबर सुहैब चौधरी जब इस पर बात करने के लिए लोगों के बीच पहुंचे तो उन्होंने कहा, 'हमारे लिए तो हमारे बीवी बच्चे सबसे पहले हैं, पाकिस्तान तो बाद की बात है।' एक शख्स ने तो कहा, 'पाकिस्तान ने मुझे क्या दिया?' यह पड़ोसी मुल्क के लोगों के भीतर घर कर चुकी हताशा को दिखाता है।

 
यूट्यूबर ने एक शख्स से पूछा, 'आज से 4-5 साल बाद भारत और पाकिस्तान का भविष्य आपको कहां नजर आता है?' जवाब में उसने कहा, 'भारत का भविष्य तो काफी उज्जवल है लेकिन पाकिस्तान का भविष्य तब सुधरेगा जब ये लोग आपस की लड़ाइयां छोड़ पाकिस्तान का सोचेंगे।' यूट्यूबर ने एक दूसरे शख्स से पूछा, 'आपके लिए पाकिस्तान पहले है या मजहब?' जवाब में उसने कहा, 'पहले तो मैं अपने बीवी बच्चों को देखूंगा, पाकिस्तान तो बाद की बात है।'
 
 

18 हजार रुपए बिजली का बिल

शख्स कहता है, 'आप पाकिस्तान की बात करते हैं, पाकिस्तान मुझे क्या देता है?' अपनी निराशा के पीछे वह पाकिस्तान की कमर तोड़ महंगाई और मौजूदा संकट का हवाला देता है। एक दूसरा शख्स कहता है, 'हमारे लिए पाकिस्तान पहले है लेकिन इतनी महंगाई है... दिन में 16-16 घंटे काम करते हैं, अभी मेरा बिजली का बिल 18 हजार रुपए आया...।' वीडियो में लोग पाकिस्तान छोड़कर जाने की भी बात कहते नजर आए।
 

पाकिस्तानी नेताओं से नाराज लोग

पाकिस्तान की अवाम इस वक्त गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। बड़ी संख्या में लोग गुजर-बसर के लिए दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे पहले भी कई वीडियो में परेशान पाकिस्तानियों को भारत की तारीफ करते देखा गया था। लोगों की सबसे बड़ी नाराजगी पाकिस्तान के नेताओं से है। एक वीडियो में जब यूट्यूबर ने शहबाज शरीफ के भारत से बातचीत की इच्छा जाहिर करने पर सवाल पूछा तो लोगों ने कहा, 'शहबाज शरीफ हमेशा भारत से बातचीत के लिए भिखारियों की तरह गिड़गिड़ाते रहते हैं।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.