सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से वीरेंद्र सहवाग ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, कहा- आप जैसा कोई नहीं
Updated on
11-07-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना और बधाई संदेश मिले। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के पोस्ट ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने गावस्कर के बल्लेबाजी करने के दिनों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही। वीरू ने याद किया किस तरह से लिटिल मास्टर वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाजों का सामना बिना हेलमेट किया करते थे।
वीरेंद्र सहवाग ने सुनील गावस्कर के लिए किया पोस्ट
वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुनील गावस्कर को बर्थडे विश किया। वीरू ने लिखा, 'सुनील गावस्कर बिना हेलमेट पहने खतरनाक तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते थे। लिली, रॉबर्ट्स, होल्डिंग, गार्नर, मार्शल। आजकल लोग नेट्स में बॉलिंग मशीनों के सामने प्रैक्टिस करते हैं और फिर भी हेलमेट को डबल-स्ट्रैप से कसकर बांधते हैं। अगर क्रिकेट एक फिल्म होती, तो सुनील गावस्कर 'शोले' होते। हैप्पी बर्थडे, सनी-भाई। आपने सिर्फ रन ही नहीं बनाए; आपने पूरी पीढ़ी को दिखाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है।'
सहवाग का हाल ए दिल
वीरेंद्र सहवाग का पोस्ट सिर्फ एक बधाई संदेश नहीं है। ये उन करोड़ों क्रिकेट फैंस और क्रिकेटरों की आवाज है जिनको सुनील गावस्कर ने अपने खेल से प्रेरित किया है। गावस्कर को क्रिकेट का 'शोले' कहना ये दर्शाता है कि जिस तरह से अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' ने भारतीय सिनेमा की परिभाषा को बदल कर रख दिया वही काम लिटिल मास्टर ने अपने बल्ले से किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को सुनील से सीखने की हिदायत भी दे दी।
सुनील गावस्कर के अद्भुत आंकड़े
सुनील गावस्कर का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। अपने खेल से उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ते बनाए। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी गावस्कर को अपना आइडल मानते हैं। सुनील ने 1971 से लेकर 1987 तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की, इस दौरान उन्होंने 125 टेस्ट मुकाबलों की 214 पारियों में 10,122 रन बनाए। जिसमें 34 शतक और 45 फिफ्टी शामिल थी। वहीं वनडे की 102 पारियों में उनके नाम 3092 रन हैं।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…