अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा की मूवी देख क्या बोली जनता जानिए पब्लिक का रिएक्शन
Updated on
06-10-2023 02:39 PM
अगर ये कहें कि 'सूर्यवंशी' फिल्म के बाद से अक्षय कुमार एक सुपरहिट मूवी के लिए तरस रहे हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा। साल 2021 से 2023 तक उनकी कुल 8 फिल्में रिलीज हुईं। एक मूवी में कैमियो भी किया, लेकिन वैसा मजमा नहीं लूट सके। अब उनकी नई मूवी 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन तो यही कह रहा है कि ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। खैर। हम आपको 'मिशन रानीगंज' के ट्विटर रिव्यू के बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोग मूवी को लेकर क्या कह रहे हैं।
Mission Raniganj का ट्विटर रिव्यू जानने से पहले फिल्म के बारे में भी जान लीजिए। ये फिल्म साल 1989 में हुए एक हादसे पर बेस्ड है। कहानी आईआईटी धनबाद के एक बहादुर और मेहनती खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की है, जिन्होंने कोयले के खान में फंसे 65 मजदूरों को अपनी सूझबूझ से बाहर निकाला था। इस तरह का रेस्क्यू इंडिया में पहले कभी नहीं हुआ था।
'मिशन रानीगंज' की स्टार कास्ट
अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल, परिणीति चोपड़ा ने निर्दोष कौर गिल का किरदार निभाया। इनके अलावा कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा सहित कई स्टार्स हैं। चलिए अब बिना देर किए पढ़िए 'मिशन रानीगंज' का ट्विटर रिव्यू।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…