Select Date:

अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने LAC पर ऐसा क्या कहा कि भड़क गया चीन? बोला- कृपया हस्तक्षेप न करें

Updated on 16-01-2023 07:11 PM
बीजिंग: चीन ने अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के खिलाफ जमकर जहर उगला है। लू ने भारत यात्रा के दौरान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के हालात को लेकर चीन की खिंचाई की थी। इसके बाद चीन ने भड़कते हुए इसे द्विपक्षीय मामलों में तीसरे देश का हस्तक्षेप करार दिया। चीन ने डोनाल्ड लू के दावों का खंडन करते हुए कहा कि चीनी पक्ष ऐसे दावों का कड़ा विरोध करता है। चीन ने दावा किया कि भारत से लगी सीमा पर हालात स्थिर हैं। उसने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारी माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं, जबकि दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से सीमा संबंधों मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। डोनाल्ड डू अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक सचिव ब्यूरो हैं।

अमेरिका पर भड़का चीन


भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी डोनाल्ड लू की भारत यात्रा के दौरान चीन पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। दूतावास ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के चीन-भारत सीमा मुद्दे को लेकर चीन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चीनी पक्ष किसी तीसरे देश के दो देशों के द्विपक्षीय मुद्दे पर उंगली उठाने का दृढ़ता से विरोध करता है। चीनी प्रवक्ता ने दावा किया कि वर्तमान चीन-भारत सीमा स्थिति समग्र रूप से स्थिर है।

चीन का दावा- भारत के साथ मिलकर हल करेंगे विवाद


चीनी दूतावास ने बयान में आगे लिखा कि दोनों पक्षों ने कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से सीमा संबंधी मुद्दों पर सहज और रचनात्मक संचार बनाए रखा है। दूतावास ने कहा कि दोनों ही देशों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया के चरण से सामान्य प्रबंधन और नियंत्रण पर स्विच करने के लिए सीमा की स्थिति को बढ़ावा दिया है। सीमा पर सवाल चीन और भारत के बीच का मामला है। दोनों पक्षों के पास बातचीत और परामर्श के माध्यम से इस मुद्दे को हल करने की इच्छा और क्षमता है। हमें उम्मीद है कि अमेरिका क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देने वाले और काम कर सकता है।

डोनाल्ड लू ने क्या कहा था


डोनाल्ड लू ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा था कि अमेरिका को लगता है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष को हल करने के लिए कोई सद्भावनापूर्ण कदम नहीं उठाया है और अपनी आक्रामक चाल जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं देखा है कि पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) ने सीमा विवाद को हल करने के लिए सद्भावनापूर्ण कदम उठाए हैं। इसके विपरीत, हमने भारत की सीमा पर उत्तर पूर्वी राज्यों में आक्रामक चीनी चालें देखी हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में जब चीनी सेना ने गालवान घाटी में एक भारतीय सीमा चौकी पर हमला किया, तो अमेरिका ने सबसे पहले चीनी आक्रमण की आलोचना की और भारत को समर्थन देने की पेशकश की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.