सांप समझे क्या, दमकल है ये... गाजियाबाद का स्नेक आर्म फायर टेंडर, बुझाएगा कोने-कोने में लगी आग
Updated on
13-01-2024 01:05 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की हाईराइज बिल्डिंगों में आग लगने की घटना के दौरान फायर फाइटिंग टीम को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इसे देखते हुए गाजियाबाद का दमकल विभाग जल्द ही 20 मीटर तक की ऊंचाई पर जाकर आग बुझाने वाले स्नेक आर्म फायर टेंडर अपने बेड़े में शामिल करेगा। इसे लेकर गाजियाबाद फायर डिपार्टमेंट की तरफ से शासन को डिमांड भेजी गई है। यह फायर टेंडर बिल्डिंग के बाहर से ही अंदर प्रदेश कर कोने-कोने की आग बुझाने में सक्षम होगा। आधुनिक तकनीक वाली यह हाइड्रोलिक मशीन सांप की तरह हर दिशा में घूमकर इमारत के अंदरूनी हिस्से में लगी आग तक पहुंच सकती है।
आग पर पानी की बौछार करने के लिए इसके अंदर ही पाइप लगा होता है। यह स्नेक आर्म पूरी तरह फायर प्रूफ होता है। पाइप की जगह इस मशीन का इस्तेमाल करने से आग वाली जगह पर बिल्कुल अंदर जाकर पानी की बौछार की जा सकेगी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि स्नेक आर्म फायर टेंडर को 20 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए 72 मीटर के हाइड्रोलिक प्लैटफॉर्म की भी डिमांड की गई है।
धुएं में दिखाई न देने की दिक्कत नहीं होगी
दमकल विभाग ने स्नेक आर्म फायर टेंडर के साथ-साथ अपने बेड़े में शामिल करने के लिए विक्टिम सर्च कैमरा भी मांगा है। सीएफओ ने बताया कि कई बार आग बुझाने के दौरान फैले धुएं के कारण घटनास्थल पर कुछ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में कई बार अगर कोई बेहोश होकर फंसा हुआ होता है तो टीम को दिखाई नहीं देता है। विक्टिम सर्च कैमरा एडवांस तकनीक पर काम करता है। इस कैमरे से देखने पर धुएं के बीच फंसा व्यक्ति आसानी से दिख सकता है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कैमरा बेहद जरूरी है।
2023 में आग से बचाए गए 595 लोग
गाजियाबाद में साल 2023 में आग लगने की 1058 घटनाएं हुईं। हालांकि ये 2022 की तुलना में कम रहीं। इस दौरान दमकल की टीम आग में फंसे 595 लोगों की जान बचाई। वहीं, 4 लोगों की इस दौरान जान गई भी। आग लगने के अलावा भी दमकल ने दूसरे मामलों में मिली सूचना के बाद 67 लोगों के साथ 64 पशुओं की भी जान बचाई। सीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में नई तकनीक के साथ फायर टीम की काम करने की क्षमता और बेहतर हो जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…