तुम क्या जानो देश प्रेम क्या है, नीच हो, नीच ही मरोगे... बौखलाए जावेद अख्तर, कोहली पर ट्वीट, यूजर्स को फटकार
Updated on
24-02-2025 02:39 PM
बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर बेहूदा यूजर्स को जमकर फटकार लगाई है। अपनी संजीदगी और बेबाकी के लिए मशहूर जावेद साहब का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब रविवार रात को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद उन्होंने विराट कोहली के लिए ट्वीट किया और फिर कुछ घटिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। इस दौरान जावेद अख्तर इस कदर तमतमा गए कि एक यूजर से यहां तक कह दिया कि 'तुम नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे।'
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। टीम इंडिया ने मैच जीता। इस पर हर भारतीय की तरह जावेद अख्तर की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने तत्काल रात 9:49 बजे ट्विटर (X) पर लिखा, 'विराट कोहली, जिंदाबाद!!! हम सभी को आप पर बहुत गर्व है!!!'
एक जाहिल यूजर ने लिखा- बाबर का बाप कोहली है, बोलो जय श्री राम!
यकीनन, जावेद अख्तर ने जो लिखा, वो हर भारतीय के दिल की आवाज है। लेकिन उन घटिया सोच वाले अपनपढ़-जाहिलों का कुछ नहीं हो सकता, जिनकी रगों में खून की जगह उन्माद बहता है। एक ऐसे ही बेहूदा यूजर ने जावेद अख्तर के पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'जावेद। बाबर का बाप कोहली है। बोलो, जय श्री राम!'
जावेद अख्तर बोले- तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है
जावेद अख्तर ने जैसे ही यह कॉमेंट पढ़ा, इस्लामोफोबिया के मानसिक रोग से पीड़ित इस यूजर पर उनका गुस्सा फट पड़ा। 80 साल के दिग्गज गीतकार ने इस कॉमेंट पर जवाब दिया और लिखा, 'मैं तो सिर्फ यह कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मरोगे। तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है।'
जावेद साहब ने एक अन्य से कहा- जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे...
जावेद साहब ने एक और यूजर को भी इसी तरह फटकर लगाई। इस बेहूदे ने जावेद अख्तर के पोस्ट पर कॉमेंट किया था, 'आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख होगा आपको तो।' बस फिर क्या था, जावेद साहब ने इसे जवाब देते हुए लिखा, 'बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे, तब मेरे आजादी के लिए जेल और काला पानी में थे। मेरी रगों में देश के प्रेमियों का खून है और तुम्हारी रगों में अंग्रेजों के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं।'
वायरल हो रहा जावेद अख्तर का जवाब
जावेद अख्तर का गुस्सा देखकर दूसरे लोगों ने इस बेहूदा यूजर्स की क्लास लगाई है और दिग्गज गीतकार के दोनों ही जवाबों को खूब रीट्वीट और लाइक किया जा रहा है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…