Select Date:

अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ाकर कौन सा खेल खेल रहा है पाकिस्‍तान, आईएसआई की साजिश या फिर कोई प्रोपेगेंडा

Updated on 09-08-2023 02:32 PM
इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू अब एक साल के लिए वहीं रहेगी। उसके पाकिस्‍तानी पति नसरुल्‍ला ने इस बात की पुष्टि की है कि उसका वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस खबर के साथ ही विदेश नीति के जानकारों के दिमाग में कई सवाल घूम रहे हैं। जो अंजू एक महीने के वीजा पर पाकिस्‍तान गई थी, अब वह एक साल के लिए वहीं रहेगी। ऐसे में अब उसका भारत लौटना मुश्किल हो गया है। अंजू पर मेहरबान पाकिस्‍तान की सरकार आखिर ऐसा करके क्‍या साबित करना चाहती है, जानकारों को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

तीन दिनों के अंदर मिला एक्‍सटेंशन
20 अगस्‍त को अंजू का पाकिस्‍तान का वीजा खत्‍म हो रहा था। कुछ दिन पहले ही उसका वीजा पहले दोमहीनों तक के लिए बढ़ाया गया था। लेकिन तीन दिनों के अंदर उसका वीजा एक साल तक बढ़ाए जाने की खबरें आईं। जो पाकिस्‍तान आसानी से भारत के नागरिकों को वीजा तक नहीं देता, वह इतनी आसानी से अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा रहा है। नसरुल्‍ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक शख्‍स को बता रहा है कि वह गृह मंत्रालय आया था, वीजा एक्‍सटेंशन के लिए। अब उसका वीजा बढ़ा दिया गया है। नसरुल्‍ला इस वीडियो में अंजू को अपनी पत्‍नी भी स्‍वीकार कर रहा है। ऐसे में अब अंजू भारत आएगी, इस बात पर थोड़ा सा शक है।

आईएसआई ने बिछाई रेड कारपेट
अंजू का निकाह पिछले दिनों नसरुल्‍ला के साथ हुआ है। उसे काफी गिफ्ट और लाखों रुपए के चेक दिए गए हैं। अंजू की इस तरह से हो रही आवभगत विदेश नीति के जानकारों को हैरान कर रहा है। उनकी मानें तो यह सबकुछ आईएसआई का वह खेल है, जो अंजू के बहाने खेला जा रहा है। कूटनीति के जानकारों की मानें तो ऐसा करके पाकिस्‍तान प्रपोगेंडा वॉर में खुद को आगे दिखाने की कोशिशें कर रहा है। वहीं अपनी छवि सुधारने की भी एक कोशिश है जिसे आईएसआई आगे बढ़ा रही है। पिछले कुछ दिनों से सिर्फ नसरुल्‍ला ही मीडिया के सवालों के जवाब देता हुआ नजर आ रहा है और अंजू को पूरी तरह से इससे दूर रखा जा रहा है।

आईएसआई के इशारों पर नाच रही अंजू!
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि वह आईएसआई के इशारों पर चल रही है। अंजू के भारतीय पति अरविंद ने भी कुछ ऐसी बातें कही हैं जिनके बाद पाकिस्‍तान की मंशा पर शक होता है। अरविंद की मानें तो अंजू से करीब चार दिन पहले उनकी मैसेज पर बात हुई थी। वह ऑनलाइन आती थी, उन्‍हें मैसेज करती थीं और फिर मैसेज डिलीट कर देती थी। अरविंद का कहना था कि अंजू के आसपास कुछ लोग हैं जो उस पर नजर रखे हुए हैं। वह अपना मोबाइल फोन तक यूज नहीं कर पा रही है। रहे हैं। अंजू ऐसे में मोबाइल फोन भी प्रयोग नहीं कर पा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.