'ये राजकुमार राव को क्या हो गया', शिल्पा शेट्टी और तृप्ति डिमरी संग 'स्त्री 2' एक्टर का डांस देख फैन्स हैरान
Updated on
05-10-2024 01:17 PM
अपनी फिल्म 'स्त्री 2' के बाद से राज कुमार राव इन दिनों हर तरफ खूब छाए हुए हैं। फिलहाल वो अपनी नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी दौरान 'सा रे गा मा पा' के सेट पर राजकुमार राव पहुंचे और यहां जमकर गदर काटा है। हालांकि, राजकुमार राव के डांस की झलक देखकर सोशल मीडिया पर लोग जरूर हैरानी जता रहे हैं।
'सा रे गा मा पा' के ग्रैंड प्रीमियर पर राजकुमार राव तृप्ति डिमरी के साथ पहुंचे। इस मंच पर राजकुमार राव तृप्ति डिमरी के साथ अपनी इस फिल्म के गाने 'मेरे महबूब' पर झूमते नजर आए। मंच पर इनके अलावा इस गाने को आवाज देने वाले कलाकार शिल्पा राव और सचेत टंडन भी मौजूद थे। बता दें कि सचिन-जिगर ने इस गाने का म्यूजिक दिया है और प्रिया सरैया ने इसके बोल लिखे हैं। अब शो का एक प्रोमो वीडियो सचेत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
लोगों ने कहा- ये राजकुमार राव को क्या हो गया
इस वीडियो में अपनी फिल्म के गाने पर तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में राजकुमार राव की एनर्जी देखकर कुछ लोग तारीफें कर रहे हैं तो कुछ हैरानी जता रहे हैं। लोगों ने कहा है- ये राजकुमार राव को क्या हो गया, इतना तूफान। वहीं कुछ ने कहा है- परंपरा को ले आओ स्टेज पर उनमें ज्यादा एनर्जी दिख रही है।
उनका डांस देख शिल्पा भी हो गई हैरान
वहीं इसी स्टेज से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें राजकुमार राव शिल्पा शेट्टी के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस मंच पर राजकुमार राव शिल्पा शेट्टी के साथ 'दिल वालों के दिल का करार लूटने' गाने पर खूब ठुमके लगाते दिख रहे हैं। एक्टर का अंदाज देखकर खुद शिल्पा भी हैरान रह जाती हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…