जिसे समझा मीरा वो निकली लुटेरन...दिल्ली के इंजीनियर को अहमदाबाद में भारी पड़ा डेटिंग का शौक
Updated on
11-08-2023 01:56 PM
अहमदाबाद: दिल्ली के रहने वाले एक इंजीनियर को शहर में डेटिंग का शौक भारी पड़ गया। एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले युवक ने कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन डेटिंग एप पर खुद का अकाउंट बनाया था। अकाउंट बनाने के बाद युवक को खूबसूरत प्रोफाइल फोटो वाली आईडी से कॉल आई। युवक ने बातचीत की। लड़की ने अपना नाम मीरा बताया। दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया और फिर अहमदाबाद के वस्त्रापुर झील घूमने के गए। इसके बाद दोनों ने मीरा ने इंजीनियर युवक को डेटिंग के लिए होटल में चलने के कहा। युवक पर जब डेटिंग पर होटल में पहुंचा तो दो ट्रांसजेंडर ने मिलकर उससे कैश और लैपटॉप छीन लिया। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक ट्रांसजेंडर को अरेस्ट किया है। कैसे जाल में फंसा इंजीनियर युवक? अहमदाबाद की एलिसब्रिज पुलिस के अनुसार दिल्ली के रहने वाले अमित गोयल ने शिकायत मिली थी कि उसके बाद दो ट्रांसजेंडर ने लूटपाट की है। पुलिस ने अनुसार गोयल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए मीरा के संपर्क में आया था। उसके कहने पर होटल बुक किया था। जब वह होटल में पहुंचा और बाथरूम से नहाकर बाहर निकला तो उसकी टॉवल खींच कर गिरा दी और इसके बाद दोनों ट्रांसजेंडर ने 9000 रुपये कैश के साथ 25 हजार रुपये का लैपटॉप ले लिया। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर कोई शिकायत की तो झूठे केस में फंसा देंगे।
पुलिस के सामने उतारे कपड़े गोयल की शिकायत पर जब एलिसब्रिज पुलिस वस्त्रापुर स्थित होटल में कार्रवाई की तो इस दौरान पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। होटल में मौजूद ट्रांसवूमेन सबसे सामने कपड़े उतार दिए। पुलिस की जांच में सामने आया है दो ट्रांसवूमेन ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं कर रहे थे, हालांकि होटल में हंगामे के बीच एक ट्रांसवूमेन भाग निकली। पुलिस एक ट्रांसवूमेन को पकड़ा है। जिसकी पहचान सना शेख के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के रहने वाली है। यहां अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में दूसरे ट्रांसवूमेन मीरा के साथ रहती थी।
बड़े नेटवर्क का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आई ट्रांसवमूेन सना शेख के मोबाइल की जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं हवाई मार्ग से कई शहरों की यात्रा कर चुकी हैं। इन्होंने इस तरह से कई लोगों से पैसे भी ऐंठे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर में सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करने की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस केअनुसार पूरे मामले की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इन्होंने कितने लोगों के साथ ऐसी घटनाएं की हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…