क्या है ग्रीन रेलवे, जिसमें भारत जल्द बनेगा नंबर 1
Updated on
02-02-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: बजट 2023 (Budget 2023) की घोषणाओं का ऐलान हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा हर सेक्टर के लिए तोहफे की बरसात कर दी। रेलवे को भी 2.4 लाख करोड़ रुपये खर्च करने क लिए मिले है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ग्रीन रेलवे (Green Railway) का जिक्र किया है। यहां ग्रीन रेलवे का मतलब ग्रीन यानी हरे रंग से नहीं है। यहां ग्रीन से मतलब हरित ऊर्जा यानी ग्रीन एनर्जी से है। ग्रीन एनर्जी मतलब हाइड्रोजन ट्रेनों से है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट घोषणा के दौरान कहा कि भारतीय रेलवे जल्द ही विश्व का सौ फीसदी ग्रीन रेलवे ( World First Green Railway )बन जाएगा। रेलवे साल 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पाकर दुनिया में नंबर वन बन जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रीन रेलवे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत रेलवे तेजी और मजबूती के साथ जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में बढ़ रहा है। भारतीय रेलवे बहुत जल्द दुनिया की पहली ग्रीन रेलवे बन जाएगी। ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेनों की मदद से रेलवे जीरो कार्बन उत्सजर्न के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बजट घोषणाओं के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में पहली ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेनें चलने लगेगी।
वहीं प्रदूषण को कम करने के लिए रेलवे लगातार रेल विद्युतीकरण पर जोर दे रहा है। साल 2014 के बाद से ये लगभग 10 गुना बढ़ गया है। इन वजहों से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे को सौगातों की बरसात की। बजट में 2.4 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंजिट किया गया है। वहीं नई परियोजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बजट घोषणाओं के बाद रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो ट्रेनों के अलावा वंदे मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा।
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के दिल्ली-कानपुर मेन लाइन पर आज सुबह-सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…