जियो फाइनेंशियल के शेयरों में ये क्या हो रहा है, एक ही दिन लग गया लोअर और अपर सर्किट
Updated on
25-08-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज पांचवें दिन थम गया। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की इस कंपनी की लिस्टिंग सोमवार हुई थी। तबसे लगातार चार दिन से यह लगातार लोअर सर्किट पर खुल रहा था। हफ्ते के आखिरी दिन भी यह लोअर सर्किट के साथ खुला। बीएसई (BSE) पर यह गुरुवार को 215.90 रुपये पर बंद हुआ था और आज पांच परसेंट की गिरावट के साथ 205.15 रुपये पर खुला। लेकिन जल्दी ही इसका लोअर सर्किट खुल गया और यह पांच परसेंट के अपर सर्किट में चला गया। सुबह 10.15 बजे यह 0.97 परसेंट की तेजी के साथ 218.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 224.80 रुपये तक हाई और 205.15 रुपये तक लो गया।
इससे पहले जियो फाइनेंशियल के शेयरों में लगातार चार दिन तक लोअर सर्किट लगा। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 20 परसेंट की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का डीमर्जर किया था। रिलायंस के पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर जेएफएसएल का एक स्टॉक दिया गया था। 20 जुलाई को प्री-लिस्टिंग में इसकी वैल्यू 261.85 रुपये निकली थी। यह अमाउंट ब्रोकरेज कंपनियों के अनुमान से कहीं ज्यादा थी। इसकी लिस्टिंग 21 अगस्त को बीएसई पर 265 रुपये और एनएसई पर 262 रुपये पर हुई थी।
क्यों गिरा शेयर
जानकारों की मानें तो इंस्टीट्यूशनल और पैसिव फंड्स की भारी बिकवाली के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 28 अगस्त को एजीएम होनी है जिसमें जियो फाइनेंशियल की बिजनस स्ट्रैटजी का खुलासा हो सकता है। इस बीच रिलायंस के शेयर में भी मामूली गिरावट दिख रही है। यह 0.05% की गिरावट के साथ 2477.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। रिलायंस देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। कंपनी के 36 लाख से अधिक इन्वेस्टर्स हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…