Select Date:

मॉस्को की इस 42 मंजिला ऊंची बिल्डिंग में ऐसा क्या है यूक्रेन ने तीन दिन में दो बार बरसाए विनाशकारी ड्रोन

Updated on 02-08-2023 02:32 PM
मॉस्को : रूसी अधिकारियों ने मंगलवार सुबह यूक्रेन पर मॉस्को और इसके आसपास ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया। हमले में राजधानी में एक प्रमुख ऊंची इमारत को निशाना बनाया गया। पिछले रविवार को भी इसी तरह के ड्रोन हमले का दावा किया गया था। रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि राजधानी क्षेत्र पर इस तरह के तीव्र हमले यूक्रेन के जवाबी हमलों में विफलताओं को दिखाते हैं। रविवार और मंगलवार के दोनों हमलों में मॉस्को की एक इमारत को निशाना बनाया गया। सवाल यह है कि आखिर इस इमारत में ऐसा क्या खास है?

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते कहा था कि 'युद्ध का असर धीरे-धीरे रूसी क्षेत्र में फिर से दिख रहा है', लेकिन उन्होंने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली थी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कहा कि मॉस्को के बाहर दो यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया और एक अन्य को जाम कर दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि जाम होने की वजह से यह मॉस्को शहर में एक इमारत से टकरा गया, जिससे इमारत का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

एक ही बिल्डिंग पर दो बार हमला

मॉस्को के महापौर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि ड्रोन उसी इमारत से टकराया, जो रविवार तड़के इसी तरह के हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुए हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एक ही इमारत पर लगातार दो बार हमला क्यों किया गया। दोनों ही घटनाओं में रूसी सेना ने कहा कि इमारत से टकराने वाले ड्रोन को हमले से पहले ही जाम कर दिया गया था।

इमारत में ऐसा क्या है?

ड्रोन 42 मंजिला ऊंचे आईक्यू-क्वार्टर टॉवर से टकराया जहां कई मंत्रालयों का दफ्तर है। मॉस्को की इस बिल्डिंग में रूसी ट्रेड, डिजिटल और इकोनॉमिक डेवलेपमेंट मंत्रालयों का दफ्तर है। आईक्यू-क्वार्टर बिल्डिंग मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट का हिस्सा है। रूसी अखबार आरबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 21वीं मंजिल, जहां ड्रोन टकराया, पर स्थित इकोनॉमिक डेवलेपमेंट मिनिस्ट्री के कर्मचारियों को दफ्तर आने से मना किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.