पाकिस्तान में चीफ जस्टिस का वेतन सबसे ज्यादा
द न्यूज पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों, संघीय सचिवों और सांसदों के वेतन से अधिक है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस वेतन प्राप्त करने में पहले स्थान पर है। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीशों का नंबर आता है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति वेतन पाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों और संघीय सचिवों का नंबर आता है।
पाकिस्तानी पीएम और राष्ट्रपति का वेतन जानें
पीएसी की बैठक में अध्यक्ष नूर आलम खान ने सदस्यों को बताया कि राष्ट्रपति का वेतन 896,550 रुपये, प्रधानमंत्री का 201,574 रुपये, सीजेपी का 1,527,399 रुपये, शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों का 1,470,711 रुपये और संघीय मंत्रियों का 338,125 रुपये है। एक सांसद का वेतन 188,000 रुपये है जबकि एक ग्रेड -22 अधिकारी को 591,475 रुपये प्रति माह मिलते हैं। यह सभी राशियां पाकिस्तानी रुपये में है। वर्तमान में 4 पाकिस्तानी रुपये भारत में लगभग 1 रुपया के बराबर है।
