Select Date:

जोमैटो पर फ्लर्ट वाले नोटिफिकेशन के पीछे क्या है राज! दीपेंदर गोयल का खुलासा, बीवी जिया हैं वजह

Updated on 08-11-2024 02:46 PM
फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो को को-फाउंडर दीपेंदर गोयल को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 में देखा जाएगा। वो अपनी पत्नी और मॉडल ग्रेसिया मुनोज के साथ नजर आएंगे। इनके अलावा इंफोसिस कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी ऑथर वाइफ सुधा मूर्ति भी इस एपिसोड का हिस्सा होंगे।

Kapil Sharma ने अपने शो में दीपेंदर गोयल से जोमैटो पर आने वाले क्रिएटिव मैसेज के बारे में पूछा कि ऐप पर चुटीले, फर्ल्ट वाले नोटिफिकेशन आते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें पढ़कर कभी कभी ऐसा लगता है कि गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड आपस में बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आपने अपनी वाइफ जिया के लिए लिखा था, लेकिन फिर जोमैटो पर भेज दिया! ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

मार्केटिंग टीम को भेजे मैसेज


इसके बाद दीपेंदर गोयल ने जौमैटो के चुटीले नोटिफिकेशन के पीछे के रहस्य के बारे में मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मेरी मार्केटिंग टीम बहुत यंग है। उनके पास मार्केटिंग का बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन बहुत जुनूनी हैं। मैंने किसी किताब में पढ़ा था कि कस्टमर के साथ रिश्ता बनाओ, जिसके बाद मैंने ये बात अपनी टीम से भी जाकर कही। पर वो इस बात को सीरियसली ले गए।'

और फिर कस्टमर के फोन पर आने लगे नोटिफिकेशन


उन्होंने ये भी बताया कि कई बार तो उन्होंने अपनी वाइफ जिया के लिए ही मैसेज लिखा, लेकिन वो इतने अच्छे लगे कि उन्होंने उसे मार्केटिंग टीम को भेज दिए। ये बात सुनकर सभी हंसने लग जाते हैं। आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.